फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government will do mining only after environment clearance, undertaking given in High Court

Panchkula News: एनवायरमेंट क्लीयरेंस के बाद ही पंजाब सरकार करेगी खनन, हाईकोर्ट में दी अंडरटेकिंग

Wed, 23 Nov 2022 10:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab government will do mining only after environment clearance, undertaking given in High Court
चंडीगढ़। फिरोजपुर में ठेकदार को अलॉट खनन के स्थानों पर पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे खनन को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में अंडरटेकिंग दी है कि एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिलने तक सरकार खनन का कार्य नहीं करेगी। याचिका दाखिल करते हुए प्राइम विजन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि उन्हें फिरोजपुर में खनन के विभिन्न स्थानों के लिए ठेका मिला था। इसके कुछ समय बाद उनकी लीज को रद्द कर दिया गया। याची ने बताया कि इस आदेश को उन्होंने चुनौती दी थी, लेकिन उस पर फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन

याची ने बताया कि इस भूमि पर खनन के लिए उन्होंने एनवायरमेंट क्लीयरेंस भी ली थी। याची की लीज रद्द होने और उसकी अपील लंबित रहते सरकार ने उस स्थान पर खनन आरंभ कर दिया, जो याची को लीज पर दी गई थी। याची ने कहा कि सरकार के पास उस स्थान पर खनन के लिए कोई एनवायरमेंट क्लीयरेंस भी नहीं है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने बताया कि खनन का कार्य रोक दिया गया है। याची की अपील पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय ले लिया जाएगा। सरकार बिना एनवायरमेंट क्लीयरेंस के खनन का कार्य आगे नहीं बढ़ाएगी। इस अंडरटेकिंग पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed