फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government transferred 74 revenue officers and tehsildars

Panchkula News: पंजाब सरकार ने 74 राजस्व अधिकारियों व तहसीलदारों का किया तबादला

Sun, 01 Sep 2024 07:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab government transferred 74 revenue officers and tehsildars
ज्यादातर अधिकारियों को एक से दूसरे जिले में भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रदेश के 74 राजस्व, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में विशेष मुख्य सचिव व वित्त आयुक्त राजस्व केएपी सिन्हा की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। इसमें अधिकतर अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है।
राजस्व अधिकारियों में अंकिता अग्रवाल का मानसा से लुधियाना तबादला किया गया है। इसी तरह बादलदीन की संगरूर से रूपनगर, करुण गुप्ता की रूपनगर से फतेहगढ़ साहिब, नवदीप सिंह की बरनाला से पटियाला, गुरलीन कौर की पटियाला से संगरूर, अमनदीप चावला की फतेहगढ़ साहिब से मोहाली और हरमिंदर सिंह हुंदल की मोहाली से बठिंडा बदली की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह अगर तहसीलदारों की बात की जाए तो जसप्रीत सिंह की राजपुरा से सब रजिस्ट्रार मोहाली, विकास शर्मा की बलाचौर से खमाणो, मनिंदर सिंह की खन्ना से सब रजिस्ट्रार पटियाला, मनमोहन कोशिक की पटियाला से धूरी, परमजीत सिंह बराड़ की बठिंडा से सब रजिस्ट्रार बठिंडा, प्रदीप कुमार की धारकलां से नकोदर और बलजिंदर सिंह की फिलौर से फगवाड़ा बदली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसमें नायब तहसीलदार धर्मकोट रमेश ढींगरा को धर्मकोट तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह खन्ना के नायब तहसीलदार कर्मजीत सिंह को खन्ना के तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बलाचौर के नायब तहसीलदार रविंदर सिंह को यहीं पर तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आदेशों में कहा गया है कि तहसीलदार सुरिंदरपाल सिंह पन्नू की तैनाती बाद में की जाएगी, उनको निर्देश दिए गए हैं कि वह तुरंत वित्त आयुक्त राजस्व शाखा में रिपोर्ट करें।

बता दें कि पंजाब सरकार प्रयास कर रही है कि तहसीलों में लोगों के काम जल्दी हों। यही कारण है कि हाल ही में सीएम मान ने राजपुरा तहसील का दौरा भी किया था और वहां लोगों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed