{"_id":"61df3f39567d3720cb7383fa","slug":"punjab-government-put-pm-s-life-in-danger-manohar-panchkula-news-pkl439091145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने पीएम की जान को खतरे में डाला : मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने पीएम की जान को खतरे में डाला : मनोहर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरे में डाला। सुरक्षा में हुई चूक के मामले में एक स्टिंग के बाद यह साफ हो चुका है। यह कांग्रेस सरकार ने घिनौनी हरकत की है। राष्ट्रपति से निवेदन कर चुके हैं कि सरकार को भंग किए जाए ताकि चुनाव निष्पक्ष हों और आगे भी ऐसी चीजों को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री के अनुसार स्टिंग ऑपरेशन में एक एसएचओ बता रहे हैं कि किस तरह उनके पास भीड़ और रास्ते रोके रखने के निर्देश आए। उन्होंने निर्देर्शों को अंजाम दिया। सीआईडी ने पहले ही बता दिया था कि मौसम खराब है, वैकल्पिक रूट की तैयारी करनी पड़ सकती है। पुख्ता इंतजाम करने होंगे। पंजाब सरकार ने इंतजाम तो दूर किसान नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री का रास्ता रोकना है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बारे में जस्टिस इंदु मल्होत्रा की देखरेख में 5 सदस्यों की कमेटी बनाई है। इसकी जांच जल्द होगी और कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। निश्चित रूप से सच्चाई सामने आएगी और पंजाब के सीएम चन्नी व उनकी सरकार का पटाक्षेप होगा। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने षड्यंत्र के तहत प्रधानमंत्री का रास्ता रुकवाया
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब सरकार ने बीते दिनों षड्यंत्र के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता रुकवाया था। स्टिंग ऑपरेशन से सरकार की पोल खुल गई है। वैसे इस मामले के लिए उच्चतम न्यायालय ने एक कमेटी बनाई है। उसकी जांच में सभी तथ्य सामने आएंगे।