फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government in preparation for crossing over outstanding RDF

Panchkula News: बकाया आरडीएफ पर आरपार की तैयारी में पंजाब सरकार

Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Punjab government in preparation for crossing over outstanding RDF
चंडीगढ़। पंजाब सरकार अगले हफ्ते केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है। ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) और नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) समेत विभिन्न मदों में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के हिस्से का पैसा नहीं दिए जाने के खिलाफ राज्य सरकार अब आरपार की जंग में उतरने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हालांकि इससे पहले यह भी फैसला लिया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस विवाद को अदालत के बाहर ही निपटा लेने का प्रयास करेंगे।गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने बीते सप्ताह विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के हिस्से के बकाया फंड रिलीज नहीं किए जाने के लिए निंदा की थी। इसी प्रस्ताव में यह भी घोषणा की गई थी कि अगर केंद्र सरकार ने राज्य को बकाया फंडों का भुगतान नहीं किया तो राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में विधि विभाग से राय लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला ले लिया गया है लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं। इसके लिए पीएमओ से समय मांगा गया है। हालांकि अभी मुलाकात का समय तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार को केंद्र से विभिन्न योजनाओं और मदों के तहत 5800 करोड़ रुपये की बकाया राशि का इंतजार है। इसके लिए मुख्यमंत्री के अलावा विभिन्न विभागों के कैबिनेट मंत्री बार-बार केंद्रीय मंत्रियों से मिलते रहे हैं लेकिन उन्हें हर बार आश्वासन ही दिए जा रहे हैं या कई मामलों में केंद्र की तरफ से नई शर्तें लगाकर बकाया राशि रिलीज नहीं की जा रही है। पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंध में केंद्र को लगातार पत्र भी लिखे जा रहे हैं। इनमें आरडीएफ के 3600 करोड़ रुपये, एनएचएफ के 600 करोड़ रुपये, स्पेशल कैपिटल असिस्टेंट के 1600 करोड़ रुपये, जीएसटी के करीब 600 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार की तरफ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed