फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Finance department release the fund of 427 Crore rupees

पंजाब वित्त विभाग ने रिलीज की 427 करोड़ की राशि

Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Punjab Finance department release the fund of 427 Crore rupees
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निर्देश पर वित्त विभाग ने पंजाब राज्य बिजली कारपोरेशन (पीएसपीसीएल) को बिजली सब्सिडी, केंद्रीय स्पांसर स्कीमें, पीआरटीसी और पिछले वर्ष 15 नवंबर तक सेवामुक्त हुए मुलाज़िमों को सेवामुक्ति लाभों की अदायगी के लिए 427 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि किसानों को दी जाने वाली कृषि सब्सिडी के लिए पावरकॉम को 100 करोड़ रुपये जबकि 15 नवंबर, 2019 तक सेवामुक्त हुए मुलाज़िमों को जीपीएफ /लीव एनकैशमैंट समेत सेवामुक्ति लाभों की अदायगी के लिए 163 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि नाबार्ड के अधीन चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए 36.29 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं। इसके अलावा 29 जनवरी, 2020 तक मेडिकल, पेट्रोल और ग्रीस, पानी/बिजली, वस्तुओं की सप्लाई और दफ्तरी खर्चे के लिए 64.30 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं।
विज्ञापन

वित्त विभाग द्वारा केंद्रीय स्पांसर स्कीमों (सीएसएस) के अंतर्गत 59.16 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं, जिसमें सेंट्रल रोड़ फंड के लिए 14.01 करोड़ रुपये, एकीकृत बाल विकास सेवाओं के लिए 14.49 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय जीवन निर्वाह मिशन के लिए 6.67 करोड़ रुपये, समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी) के लिए 5.60 करोड़ रुपये, स्टेट मेडिकल कॉलेज अमृतसर को अपग्रेड करने के लिए 5.56 करोड़ रुपये, अदालतों के लिए बुनियादी ढांचे की सुविधाओं के लिए 4.83 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 3.65 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नीली क्रांति, पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय शिक्षा मिशन (एनईएम), स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता प्रोग्राम (एनएसएपी), श्वेत क्रांति समेत सीएसएस के अंतर्गत अन्य प्रोजेक्टों /स्कीमों के लिए 4.35 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं। विभाग द्वारा तकनीकी शिक्षा (आईटीआई विंग) के लिए पीआरटीसी को 4.25 करोड़ रुपये भी जारी किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed