फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab BJP will reply in the same language in which CM Mann speaks: Ashwani Sharma

सीएम मान जिस भाषा में बोलेंगे, उसी में जवाब देगी पंजाब भाजपा : अश्वनी शर्मा

Sun, 13 Jul 2025 09:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab BJP will reply in the same language in which CM Mann speaks: Ashwani Sharma
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सीएम मान पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम जिस भाषा में बोलेंगे, उसी भाषा में पंजाब भाजपा उन्हें जवाब देगी। सवा तीन साल से सरकार नहीं सीएम मान सर्कस चला रहे हैं।
विज्ञापन

शर्मा ने रविवार को पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान का पदभार संभालते हुए यह बात कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू भी उपस्थित थे। शर्मा ने कहा कि सीएम पिछले तीन साल चार महीने में बेवजह के मुद्दे खड़े कर पंजाबियों का वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। बेअदबी पर विधानसभा का चालू विशेष सत्र बुलाने वाले मान बताएं कि 12 जनवरी 2022 को बेअदबी पर अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए वादे को पूरा करने से किसने रोका। केजरीवाल ने कहा था कि 30 दिन में बरगाड़ी और सभी बेअदबी मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप का प्रमुख चुनावी वादा कि सत्ता मिलते ही 30 दिन में नशा खत्म कर देगे की विफलता को छुपाने के लिए अब युद्ध नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है। उन्होंने सीएम से जवाब मांगा कि विधानसभा में जिन कांग्रेस के चार बड़े नेताओं के भ्रष्टाचार के सबूत होने की बात कही थी, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में सूबे के हितों की रक्षा के लिए जरूरी पंजाब के कोटे के 2550 पदों पर भर्ती क्यों नहीं की गई है। साथ ही सीआईएसएफ का मुद्दा बोर्ड की बैठक में क्यों नहीं उठा रहेे हैं। लैंड पूलिंग पर प्रदेश भर में किसानों व भाजपा द्वारा किया जा रहे विरोध से ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा के विशेष सत्र बुला ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मंत्री भाजपा नरेंद्र सिंह रैना, मेंबर संसदीय बोर्ड भाजपा इकबाल सिंह लालपुरा, राज्य सभा सांसद सरदार सतनाम संधू, प्रदेश महामंत्री संगठन मंथरी श्रीनिवासलु, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर और सोम प्रकाश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed