फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Public Health Department cracks down on water wastage; appeals for bill payment.

Panchkula News: पानी की बर्बादी पर जनस्वास्थ्य विभाग सख्त, बिल जमा कराने की अपील

Sun, 23 Aug 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department cracks down on water wastage; appeals for bill payment.
जेई सचिन वर्मा ने उपभोक्ताओं को दी हिदायत, लीकेज और शिकायतों के समाधान के लिए टीम सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। जनस्वास्थ्य विभाग ने रायपुररानी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। कनिष्ठ अभियंता सचिन वर्मा ने उपभोक्ताओं से पानी का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने और इसे व्यर्थ बहने से रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेयजल की हर बूंद कीमती है और पानी की बर्बादी रोकने में आमजन का सहयोग जरूरी है।
सचिन वर्मा ने बकाया पानी के बिलों को लेकर भी उपभोक्ताओं को हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबित हैं, वे जल्द भुगतान करें। निर्धारित समय पर बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

पेयजल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए फील्ड ऑफिसर गौरव प्रताप सहित विभागीय टीम लगातार सक्रिय है। टीम शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से पाइपलाइन में लीकेज दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है, ताकि समय रहते मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकी जा सके और पेयजल आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed