फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Public consciousness rally in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में निकाली जन चेतना रैली

Thu, 07 Jan 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Public consciousness rally in protest against agricultural laws
पिंजौर। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू के ब्लॉक प्रधान की अगुवाई में पिंजौर के दून, रायतन क्षेत्र में किसानों ने जन चेतना रैली निकाली। यह पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव गरीड़ा से शुरू होकर टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रधान नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। हर वर्ग, जन किसान आंदोलन को समर्थन कर रहा है। अभी भी हमारे बहुत से किसानों को इस आंदोलन और कृषि कानून की जानकारी नहीं है इसलिए उन्हें जागृत करने के लिए जन चेतना रैली का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि रैली में तकरीबन 50 ट्रैक्टर थे और उनकी रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ। जन चेतना रैली गांव गरीड़ा से शुरू होकर गांव नवांनगर पहुंची उसके बाद रैली पपलोहा आदि गांवों से होती हुई कालका होते हुए पिंजौर पहुंची। पिंजौर पहुंचने पर पिंजौर कालका प्रॉपर्टी वेलफेेयर एसोसिएशन प्रधान हर्ष कुमार चड्ढा की अगुवाई में एसोसिएशन ने अपने धरना स्थल पर किसानों का स्वागत किया। इस दौरान चाय, बिस्किुट, केले, गजक की लंगर सेवा की। इस अवसर पर भीम सिंह, जरनैल सिंह मानकपुर, गुरभाग सिंह धमाला, भीम सिंह व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कानून वापस न लेने तक रखेंगे टोल फ्री
इस दौरान ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने एसोसिएशन का किसानों को समर्थन और सहयोग के लिए प्रधान हर्ष कुमार चड्ढा, संरक्षक मान सिंह के साथ साथ एसोसिएशन पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। इसके बाद रैली पिंजौर मुख्य बाजार से होती हुई हिमशिखा कॉलोनी, ईशरनगर आदि से होती हुई टोल प्लाजा पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन किसानों के हकों की लड़ाई है और हम लड़ाई को एकजुटता और शांतिपूर्ण तरीके से हासिल करेंगे। जब तक सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक चंडीमंदिर टोल प्लाजा वाहनों की आवाजाही के लिए टोल फ्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed