{"_id":"5d7957ff8ebc3e01506edef6","slug":"pu-celebration-panchkula-news-pkl3503433112","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू में चेतन चौधरी की जीत के जश्न में चला ‘डिफॉल्टर’ गाना, बंदूक लेकर हाथों में थामे सिंगर के बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में चेतन चौधरी की जीत के जश्न में चला ‘डिफॉल्टर’ गाना, बंदूक लेकर हाथों में थामे सिंगर के बैनर
Thu, 12 Sep 2019 02:48 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स काउंसिल (छात्रसंघ) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चेतन चौधरी ने बुधवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पीयू कैंपस में जीत का जश्न मनाया। हालांकि इस जश्न में मनाही के बावजूद कैंपस में गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गाने बजाए गए। जश्न में शरीक हुए सिंगर आर-नेट का चर्चित गीत ‘डिफाल्टर’ खूब बजा। यही नहीं उनके नए गाने ‘लुटेरा’ के पोस्टर स्टूडेंट सेंटर पर लगाए गए थे। यह सब कुछ ठीक डीएसडब्ल्यू के ऑफिस के नीचे हुआ। बावजूद इसके उनको इस मामले की भनक तक नहीं लगी।
पीयू में हथियार और नशे को प्रमोट करने वाले गाने नहीं चलाने को लेकर डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर ने भी निर्देश जारी किए हुए हैं लेकिन उसके बाद भी चेतन चौधरी की सेलिब्रेशन में हथियार वाले पोस्टर को स्टूडेंट सेंटर पर लगाया गया। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सिंगर आर-नेट पीयू के स्टूडेंट सेंटर पहुंचे। जहां पहले से ही सोई के कई नेता, समर्थक व नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट चेतन चौधरी मौजूद थे।
स्टूडेंट सेंटर पर डीजे पर गाने बज रहे थे। पहले चेतन चौधरी के जीत को सेलिब्रेट करने के लिए केक काटा गया। बैकग्राउंड में आर-नेट द्वारा ही गाया ‘डिफाल्टर’ गाना बज रहा था। इस सेलिब्रेशन में छात्र संगठन के पूर्व नेता विक्की मेड्डुखेड़ा समेत कई पूर्व छात्र नेता मौजूद रहे। केक काटने के बाद आर-नेट ने स्टूडेंट्स के लिए पंजाबी गीत भी पेश किए। इस दौरान उन्होंने 20 सितंबर को रिलीज होने वाले अपने नए गाने ‘लुटेरा’ को भी प्रमोट किया। गाने के बड़े-बड़े पोस्टर स्टूडेंट सेंटर पर लगाए गए थे। इस गाने के पोस्टर में आर-नेट हाथ में बंदूक लेकर खड़े नजर आ रहे हैं।

इससे पहले मनकीरत औलख पर हुई थी डीडीआर
नवंबर 2018 में सिंगर मनकीरत औलख पीयू में परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे तो उन्हें गैंगवार कल्चर को प्रमोट करते गीतों को न गाने की हिदायत दी लेकिन वह नहीं माने, तब उसके खिलाफ पीजीजीसी-46 में समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर ने डीडीआर दर्ज की कराई थी। इसके बाद डीएसडब्ल्यू से यूनिवर्सिटी में गन कल्चर के गाने नहीं बजाने की अपील की थी।
इस पर डीएसडब्ल्यू ने उन्हें आगे से ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिया था। पंडित राव लंबे समय से पीयू में आकर परफॉर्म करने वाले सिंगर्स पर नजर रख रहे हैं। सिंगर्स को हथियार, शराबी गीतों को गाने के लिए रोक रहे हैं। कोई ऐसा गीत गाता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं।
लुटेरा गाने के पोस्टर पहले से नहीं लगाए गए थे। पोस्टर सिंगर आर-नेट के टीम के सदस्य ही लेकर आए थे और मौके पर लगाए थे। हमें इस बारे में कोई जानकारी नही है। सोई पार्टी गन कल्चर को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करती।
- चेतन चौधरी, प्रेसिडेंट, पीयू छात्र काउंसिल
आर-नेट के डिफाल्टर गाने के खिलाफ मैं पंजाब के होशियारपुर में शिकायत दे चुका हूं। पीयू में ऐसा हुआ यह काफी चिंता की बात है। वीरवार को मैं अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर बादल, पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार व डीएसडब्ल्यू से इस बारे शिकायत करूंगा।
- प्रोफेसर पंडित राव, विवादस्पद गानों के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायतकर्ता
चेतन चौधरी ने केक काटने व डीजे की परमिशन ली थी लेकिन किसी ऐसे पोस्टर जिसमें गन कल्चर को प्रोमोट किया गया हो, इसकी इजाजत बिल्कुल नहीं दी गई थी। मैं यूनिवर्सिटी में नहीं था, इसलिए कौन से पोस्टर लगे थे इसकी जानकारी नहीं है। वीरवार को इसके बारे में पूछा जाएगा।
- प्रो. इमैनुअल नाहर, डीएसडब्ल्यू