{"_id":"63890c08f8381110a75c7a6e","slug":"pt-teacher-principal-booked-for-molestation-and-assault-on-student-s-complaint-pkl-office-news-pkl4700631116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: सरकारी स्कूल के पीटी टीचर और प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: सरकारी स्कूल के पीटी टीचर और प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज
Fri, 02 Dec 2022 08:00 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 08:00 AM IST
सार
स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने शिकायत में बताया कि स्कूल के दो पीटी टीचर कक्षा के दौरान उन्हें गलत नीयत से छूते हैं। बार-बार मना करने के बावजूद दोनों टीचर मनमानी करते हैं। उसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल को करने के बावजूद उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंचकूला के गवर्नमेंट स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जाति सूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 पुलिस में छात्रा की शिकायत पर स्कूल के पीटी टीचर और प्रिंसिपल और एक अन्य टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में 12वीं कक्षा के लड़के की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट और मारपीट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने शिकायत में बताया कि स्कूल के दो पीटी टीचर कक्षा के दौरान उन्हें गलत नीयत से छूते हैं। बार-बार मना करने के बावजूद दोनों टीचर मनमानी करते हैं। उसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल को करने के बावजूद उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हारकर लड़कियों ने मामले की शिकायत सेक्टर-7 पुलिस थाने में दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में स्कूल के 12वीं कक्षा के लड़के ने स्कूल के पीटी टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ दी शिकायत में बताया कि वह स्वेटर पहनकर नहीं आया था।
इस कारण उसे पीटी टीचर ने पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। प्रिंसिपल के पास पीटी टीचर की शिकायत लेकर जाने पर प्रिंसिपल ने भी उस लड़के को डांटा और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने लड़के की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर 12वीं कक्षा की लड़की और लड़कों ने मामले की शिकायत डीईओ ऑफिस में भी दी है। डीईओ द्वारा जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है जो कि शुक्रवार को मामले की जांच करेगा।