फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PRTC income increased daily earnings reached 44 lakhs

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का दावा: पीआरटीसी की आमदनी बढ़ी, 44 लाख पहुंची रोज की कमाई

Wed, 13 Apr 2022 01:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 13 Apr 2022 01:24 AM IST
सार

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब भर में निजी ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम कसने के लिए तैयार की जा रही योजना के हिस्से के तौर पर सरकारी बस सेवा को मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
PRTC income increased daily earnings reached 44 lakhs
फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को दावा किया कि सरकारी बस सेवा की आमदनी में वृद्धि शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मार्च 2021 में पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की आमदनी 37.23 करोड़ रुपये थी, जो मार्च 2022 के दौरान बढ़कर 62.34 करोड़ हो गई है। अब पीआरटीसी हर रोज 44 लाख रुपये की आमदनी कर रहा है।

विज्ञापन


पीआरटीसी के बेड़े में 29 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर शामिल करने के बाद मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए भुल्लर ने भरोसा जताया कि सार्वजनिक यातायात की मजबूती स्पष्ट तौर पर निजी बस माफिया पर नकेल कसने में सहायक होगी। पीआरटीसी को दी गईं 255 नई बसों की आखिरी खेप की 29 बसों के बाद पीआरटीसी में अब कुल 1308 बसें हो गई हैं। इसके साथ पीआरटीसी के मुख्य केंद्र मालवा क्षेत्र में जहां सरकारी बस सेवा तंत्र मजबूत किया जा सकेगा, वहीं बंद पड़े रूटों पर भी बसें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन नई बसों में से पटियाला, संगरूर और बठिंडा डिपो को 6-6, बुढ़लाडा डिपो को 5, चंडीगढ़ डिपो को 4 और बरनाला बस डिपो को 2 बसें मुहैया करवाई गई हैं। पंजाब सरकार राज्य निवासियों को किफायती, सुरक्षात्मक और बढ़िया यातायात की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब भर में निजी ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम कसने के लिए तैयार की जा रही योजना के हिस्से के तौर पर सरकारी बस सेवा को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले प्राइवेट ट्रांसपोर्ट माफिया पर नकेल कस ली जाएगी।


टैक्स चोरी करने पर दो लाख तक जुर्माना
भुल्लर ने बताया कि अन्य राज्यों से पंजाब में आकर टैक्स चोरी करने वाली निजी बसों को पहली बार 54 हजार, दूसरी बार 1 लाख 8 हजार और तीसरी बार 2 लाख 16 हजार जुर्माने की व्यवस्था को यथावत लागू किया जाएगा। डिफॉल्टर बसों के विवरण ऑनलाइन करने संबंधी जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed