फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protests against increase in toll entry fees for vehicles in Himachal Pradesh

Panchkula News: हिमाचल प्रदेश में वाहनों की टोल एंट्री फीस बढ़ोतरी पर जताया विरोध

Sun, 22 Feb 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Protests against increase in toll entry fees for vehicles in Himachal Pradesh
संगठनों ने निर्णय को बताया अन्यायपूर्ण, सरकार से पुनर्विचार की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हिंद संग्राम परिषद, हिम एकता वेलफेयर महासंघ तथा सिद्ध जोगी सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने हिमाचल प्रदेश में वाहनों की टोल एंट्री फीस में की गई भारी बढ़ोतरी का कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का आरोप है कि बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी हिमाचलियों व अन्य वाहन चालकों पर यह निर्णय अन्यायपूर्ण बोझ डालता है।
पदाधिकारियों ने कहा कि पहले छोटे वाहनों को हिमाचल जाने के लिए एंट्री फीस 40 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 70 रुपये किया गया और अब 170 रुपये कर दिया गया है। ट्रैक्टरों पर भी 100 रुपये एंट्री फीस लगाए जाने पर आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन

संगठनों का कहना है कि इस फैसले का असर धार्मिक पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ेगा। उन्होंने हिमाचल सरकार से फीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed