{"_id":"60e610558ebc3ec770067f1c","slug":"protest-on-rising-inflation-and-rising-lpg-prices-pkl-office-news-pkl419315291","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि से पड़ रही मार के खिलाफ बुधवार को हरियाणा महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने की।
इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से दिनोंदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई नोटबंदी की मार से लोग उबर नहीं पाए थे कि जीएसटी से छोटे कारोबारियों को इस सरकार ने बुरी तरह से बर्बाद करने का काम किया। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा कर अनेकों बार इस सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि करते हुए उसे देश के अनेक राज्यों में 100 रुपये के पार कर दिया है। नोटबंदी से महिलाएं पहले ही काफी प्रभावित हुई थी। अब रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हर चीज महंगी हो जाने के चलते उनका मासिक बजट भी बुरी तरह से चरमरा गया है। वहीं अब तो लोग बैंकों में भी अपना ही पैसा न तो सही तरीके से जमा रख सकते हैं और न ही उसे निकाल सकते हैं, क्योंकि चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर बैंक ने शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।
इस मौके पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव भारद्वाज, सुरेश कुमार तिवारी, संदीप सोही, रविकांत, रमेश, नवीन गोयल हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की उपप्रधान दीपा शर्मा, महासचिव पवन कुमारी, जिला प्रधान रितु कसाना, उपप्रधान मनीषा चौधरी, महासचिव मुदिता शर्मा, संयुक्त सचिव काजल, उपिंदर कौर आहलूवालिया, अनीता तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।