फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest: Demand for action against drug dealers, memorandum sent to Home Minister

विरोध : नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, गृहमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 23 Mar 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Protest: Demand for action against drug dealers, memorandum sent to Home Minister
कालका। कालका-पिंजौर और दून क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा की जा रही खानापूर्ति से लोगों में नाराजगी है। चिट्टा, स्मैक, कोकीन के कारोबार को रोकने के लिए कांग्रेस छात्र इकाई एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल के नेतृत्व में बजरंग दल के सह संयोजक संजय लोहट, बीजेपी बूथ प्रधान महेश शर्मा टिंकू, सितार चंद वाल्मीकि जिला प्रधान शिवालिक विकास मंच एससी सेल, श्याम लाल ठाकुर राष्ट्रीय संगठन मंत्री क्षत्रिय महासेना समेत युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने एक बैठक कर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। युवाओं ने सारे मामले की विस्तृत जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को पत्र के मार्फत भेजी है। इसके साथ ही सूबे के डीजीपी, पुलिस कमिश्नर पंचकूला को भी मामले में सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र होने के कारण नशा कारोबारियों के हौसले हैं बुलंद
दीपांशु बंसल का कहना है कि शहर और गांवों के सरेआम नशा कारोबारी और ड्रग्स पेडलर चिट्टा, स्मैक, कोकीन जैसे नशीले पदार्थ बेच रहे हैं। खास बात यह भी है कि जब स्थानीय लोग इस बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी देते हैं तो उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। शिकायत देने वालों को ही प्रूफ देने के लिए कहकर टाल दिया जाता है। नाराज लोगों ने गृहमंत्री अनिल विज को बताया है कि कालका और पिंजौर, हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब से सटा हुआ बॉर्डर क्षेत्र है। सीमावर्ती गांवों में पुलिस बल तैनात नहीं रहता है। इस कारण नशा कारोबारी आसानी से पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ से इलाके में नशा लेकर आते हैं। इसके साथ ही अनेकों बार बड़े अपराधों को भी अंजाम देकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की मांग
गृहमंत्री अनिल विज को लिखे पत्र में दीपांशु बंसल का कहना है कि पिंजौर, कालका और दून क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबारियों की रोकथाम के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाना बेहद जरूरी है। प्रदेश सरकार स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करेगी तो क्षेत्र के लोग फोर्स का साथ देगी। इससे नशा कारोबारियों पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed