{"_id":"652955fc3ea2f0f3230b9d99","slug":"promise-of-providing-justice-not-fulfilled-in-one-and-a-half-year-bajwa-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-260711-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल में नहीं पूरा हुआ इंसाफ दिलाने का वादा: बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल में नहीं पूरा हुआ इंसाफ दिलाने का वादा: बाजवा
विज्ञापन
बहिबल कलां कांड की बरसी पर कांग्रेस ने आप को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बहिबल कलां फायरिंग की घटना की आठवीं बरसी पर पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मारे गए सिख युवकों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने में विफल रहने पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की है। बाजवा ने कहा कि घटना के पीड़ितों को इंसाफ दिलाना आप का मुख्य चुनावी वादा था लेकिन सरकार बनने के डेढ़ साल बाद भी जो किया गया है, वह महज दिखावा है।
शुक्रवार को जारी एक बयान में बाजवा ने कहा कि पिछले साल 14 अक्टूबर को उपरोक्त घटना की सातवीं वर्षगांठ के दौरान, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने इंसाफ दिलाने के लिए 45 दिन का समय मांगा था। सिख संगत की मौजूदगी में उन्होंने इस्तीफा देने और निर्धारित समय सीमा में अपना वादा पूरा नहीं करने पर बहिबल कलां इंसाफ मोर्चा के साथ धरने में शामिल होने की प्रतिबद्धता जताई थी। बाजवा ने स्पीकर को चुनौती दी कि वह बताएं कि किस बात ने उन्हें अपने वादे से मुकरने के लिए प्रेरित किया। बाजवा ने कहा, ‘न तो वह धरने में शामिल हुए और न ही उन्होंने अब तक न्याय किया है।’ बाजवा ने कहा कि आप सरकार के खोखले वादों से तंग आकर बहिबल कलां इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ता अब आमरण अनशन करने की योजना बना रहे हैं।