फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Project: Government's new scheme to save the falling groundwater level, my water for farmers remained in the name of my heritage

प्रोजेक्ट : गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए सरकार की नई योजना, किसानों के लिए मेरा पानी मेरी विरासत के नाम पर ही रही

Sat, 05 Jun 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Project: Government's new scheme to save the falling groundwater level, my water for farmers remained in the name of my heritage
गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए सरकार की नई योजना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। तेजी से गिरते भूजल स्तर की समस्या से निपटने के लिए किसानों को धान की जगह अन्य फसल जैसे मक्का, दहलन, कपास व सब्जियां इत्यादि लगाने के लिए सरकार ने ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को 7000 रुपये प्रति एकड़ की दर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जो किसान खरीफ 2020 मौसम में लगाए रकबे में धान की जगह अन्य फसल जैसे मक्का, कपास, दहलन (अरहर, मूंग, मौंठ, उरद, सोयाबीन, ग्वाऱ, तिल, मूंगफली) व सब्जियां और हरा चारा इत्यादि लगाएंगे उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों को अपना पंजीकरण मेरा पानी मेरी विरासत पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। जो किसान धान फसल की जगह वैकल्पिक फसल उगाएंगे और उनमें से जो फसले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आती है उनकी राशि सरकार द्वारा अदा की जाएगी। जिन फसलों का भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, उन फसलों की खरीद सरकार द्वारा 100 प्रतिशत, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed