फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Program organized to make women self-reliant.

Panchkula News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित

Tue, 29 Sep 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Program organized to make women self-reliant.
पंचकूला। सेक्टर-12 विकास परिषद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऊंची उड़ान नाम से नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन भारत केयर्स एनजीओ की ओर से वास्तु हाउसिंग फाइनेंस के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा उदय के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया की प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री और सहयोग भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इस पहल के तहत पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे कर महिलाओं की जरूरतों और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद करीब 200 महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 130 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगले चरण में 100 महिलाओं को रोजगार या स्वरोजगार शुरू करने के लिए मटेरियल सपोर्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत केयर्स के फील्ड कोऑर्डिनेटर नवजोत सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अमित शर्मा के साथ मिलकर पंचकूला में सर्वे और महिला पंजीकरण किया गया। सर्वे के आधार पर प्रशिक्षण की योजना तैयार की गई।


उन्होंने बताया कि ऊंची उड़ान का उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें अपना काम शुरू करने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाना है। इससे महिलाएं रोजगार और स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आय का साधन शुरू कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed