फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Process of transfer of teachers in Punjab starts this month

Panchkula News: पंजाब में शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया इसी माह शुरू

Thu, 14 Mar 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Process of transfer of teachers in Punjab starts this month
चंडीगढ़। पंजाब में अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया मार्च से ही शुरू कर दी गई है, जिसके लिए इच्छुक शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा विभाग के इस फैसले से अब नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में शिक्षकों व कर्मचारियों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि मार्च से ही उन्होंने शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए ऑनलाइन ही 19 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। शिक्षकों को अब आवेदन के लिए जून तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसमें शिक्षकों के साथ ही कंप्यूटर फैकल्टी और नॉन टीचिंग स्टाफ के भी तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन

तबादलों के लिए अलग-अलग श्रेणी के मुताबिक शिक्षा विभाग की तरफ से पॉलिसी जारी की गई है और उसी के मुताबिक ही तबादलों के इन आवेदनों पर विचार किया जाएगा। निदेशक स्कूल शिक्षा सेकेंडरी ने इस संबंध में अलग से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार तबादलों के लिए अध्यापकों की वर्ष 2022-23 की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) पर भी विचार किया जाएगा। जिन भी शिक्षकों, कंप्यूटर फैकल्टी और नॉन टीचिंग स्टाफ के आवेदन सही पाए जाएंगे, उनसे पसंदीदा स्टेशन के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने साफ किया है कि 19 मार्च के बाद किसी भी तरह के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और इन्हीं आवेदनों के आधार पर ही आगे तबादलों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो भी आवेदन अधूरे होंगे, उनके आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वह जिला एमआईएस कोऑर्डिनेटरों की सहायता ले सकते हैं और ई-पंजाब स्कूल पोर्टल पर इस संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed