फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pro Kabaddi League: Tamil Thalaivas win over Bengal Warriors

प्रो कबड्डी लीग : तमिल थलाइवाज ने बंगाल वॉरियर्स पर विजयी हासिल की

Mon, 19 Feb 2024 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: Tamil Thalaivas win over Bengal Warriors
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विशाल चहल और नरेंदर कंडोला के तूफानी प्रदर्शन से तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बड़ी जीत दर्ज की है। विशाल के 19 और नरेंदर के 17 पाॅइंट के दम पर थलाइवाज की टीम ने रविवार को ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स को 74-37 से हरा दिया। इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में सबसे अधिक अंक लेने का रिकॉर्ड बना दिया है। इसके अलावा मैच में कुल 111 अंक लिए, जोकि प्रो कबड्डी लीग के किसी एक मैच में सबसे अधिक पॉइंट हैं। थलाइवाज ने इस मैच में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा सात बार विपक्षी टीम को ऑल आउट भी किया। इसके साथ ही थलाइवाज ने एक यादगार जीत के साथ 10वें सीजन का समापन किया। तमिल थलाइवाज ने 22 मैचों में नौवीं जीत के साथ इस सीजन का समापन किया। बंगाल वॉरियर्स ने 22 मैचों में 10 हार, नौ जीत और दो टाई के साथ 55 अंक लेकर इस सीजन को अलविदा कहा।
इस सीजन में अपना आखिरी मैच खेलने उतरी तमिल थलाइवाज और बंगाल वॉरियर्स की टीम जीत के साथ सीजन का समापन करने के लिए उतरी थी। एक समय 4-4 की बराबरी करने के बाद थलाइवाज ने नरेंदर कंडोला के सुपर रेड के सहारे दो पॉइंट की लीड बना ली। तमिल ने इसके बाद लगातार पॉइंट लेकर बंगाल को ऑल आउट की ओर धकेल दिया। सातवें मिनट में बंगाल को सुपर टैकल करके खुद को ऑल आउट होने से बचा लिया। अगले ही मिनट में थलाइवाज ने बंगाल को ऑल आउट कर दिया और स्कोर को 17-12 का कर दिया।
विज्ञापन

नरेंदर और विशाल की जुगलबंदी की बदौलत थलाइवाज आज तूफानी प्रदर्शन कर रही थी। दोनों पॉइंट की झड़ी लगा रहे थे। 30वें मिनट तक थलाइवाज की टीम के पास 29 पॉइंट की लीड हो चुकी थी। उसका स्कोर 51-22 था। थलाइवाज की टीम रेडिंग के साथ-साथ डिफेंस में भी लगातार पॉइंट ले रही थी। इसी वजह से बंगाल की टीम एक बार फिर से ऑल आउट की कगार पर पहुंच चुकी थी। 36वें मिनट में थलाइवाज ने छठी बार बंगाल को ऑल आउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed