फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Prisoners can get a chance to meet life partner in private

Panchkula News: जेलों में कैदियों को मिल सकता है जीवन साथी के संग निजी मुलाकात का मौका

Thu, 24 Nov 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Prisoners can get a chance to meet life partner in private
चंडीगढ़। पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा की जेलों में भी कैदियों व बंदियों को अपने जीवन साथी के साथ निजी मुलाकात का समय मिल सकता है। हरियाणा सरकार इस पर विचार कर रही है। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने इस संबंध में जेल के आला अधिकारियों से सुझाव मांगे हैं। साथ ही पंजाब की पॉलिसी के अध्ययन करने के लिए कहा है। इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। पंजाब की जेलों में बंद हवालातियों एवं कैदियों की पत्नी के साथ निजी मुलाकात की शुरुआत एक माह पहले ही हुई है। योजना शुरू करने के पीछे पंजाब सरकार ने तर्क दिया था मुख्य मकसद है कि वो जेल में रहकर भी कैदी अपने परिवार के साथ जुडे़ रहे और उनको संतान उत्पति का मौका मिल सके।
विज्ञापन

20 नवंबर को प्रदेश के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने अंबाला की सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने और बंदियों के साथ समय बिताया और उसने जेलों में सुधार को लेकर सुझाव भी मांगे। इस दौरान, काफी संख्या में बंदियों ने मंत्री के सामने मांग रखी कि पंजाब की तर्ज पर बंदियों को अपने जीवन साथी के साथ निजी मुलाकात का समय देना चाहिए। मंत्री ने उनको आश्वासन दिया है कि इस पर गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जेल सुधारों पर गठित संसद की स्थाई समिति ने हरियाणा की जेलों में हो रहे सुधारों की सराहना की है। समिति के अध्यक्ष सुशील मोदी की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्यों ने 15 नवंबर को हरियाणा की विभिन्न जेलों का दौरा किया। जेलों में हुए सुधार और व्यवस्था से प्रसन्न हुए मोदी ने विजिटर रजिस्टर में लिखा, ‘बहुत बेहतरीन व्यवस्था, ऐसा लग रहा है कि घर जैसी व्यवस्था है, बहुत-बहुत बधाई।’ जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि जेलों में सुधार को लेकर हरियाणा सरकार लगातार काम कर रही है। दादरी व फतेहाबाद दो जेलें बनकर तैयार हो गई हैं। रोहतक की जेल का भी निर्माण कार्य जारी है, जो लगभग डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। यहां थ्री लेयर में सिक्योरिटी होगी। इसके अलावा, हरियाणा की जेलों में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज व अवधेशानंद महाराज से भी प्रवचन करवाए जा रहे हैं, ताकि कैदियों के आचरण में सुधार हो। कुरूक्षेत्र जेल के बाहर पेट्रोल पंप खोला गया है, जहां कैदी ही पूरा काम करते हैं, जो जेल सुधारों के मामले में एक अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला की जेल में कच्चा मिला खाना, जेलर को लगाई फटकार
अंबाला की सेंट्रल जेल में अपने दौरे के दौरान जेल मंत्री ने कैदियों ने खाने में खामियां बताई। कैदियों ने कहा कि खाना कम पका हुआ मिलता है। जेल मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया और बंदियों के लिए बना हुआ खाना खुद खाया। इस दौरान खुद जेल मंत्री ने भी महसूस किया कि खाना कम हुआ है। जेल मंत्री रणजीत सिंह इस मामले में अंबाला जेल के अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और चेताया कि इसमें सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed