फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Now the toilets of the city will be clean, two new agencies entrusted with the task

तैयारी : अब शहर के शौचालय मिलेंगे स्वच्छ, दो नई एजेंसियों को काम सौंपा

Tue, 21 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Now the toilets of the city will be clean, two new agencies entrusted with the task
पंचकूला। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में उन्हें शौचालय स्वच्छ मिलेंगे। इस कार्य के लिए नगर निगम ने नई एजेंसी को काम अलॉट कर दिया है। यह एजेंसी एक जनवरी 2022 से काम शुरू कर देगी। निगम ने एजेंसी को शहर के खस्ताहाल शौचालयों की हालत सुधारने, सफाई व्यवस्था बनाए रखने का काम सौंपा है। मोबाइल शौचालयों की रिपेयर का काम पहले ही अलॉट किया जा चुका है। सुलभ एजेंसी का काम पूरा होने के बाद निगम द्वारा नया टेंडर लगाया गया था, इसके तहत दो नई एजेंसियां यह काम करेंगी। इसमें हांसी लव कुश को-ऑपरेटिव सोसायटी को मार्केट में स्थित शौचालयों और ब्रह्मानंद को-ऑपरेटिव सोसायटी को पब्लिक शौचालयों की देखभाल और सफाई का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि काफी समय से सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था ठीक नहीं थी। पिछली एजेंसी का काम संतोषजनक नहीं था और विभिन्न जगहों से शिकायतें आ रही थी। नई एजेंसी को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि शौचालय में नल, पानी, शौच से संबंधित सभी व्यवस्था के साथ-साथ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कहीं से शिकायत आने पर उसे एक दिन के अंदर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की मार्केट में दुकानदारों एवं ग्राहकों के लिए सार्वजनिक शौचालयों का बेहतर रखरखाव बहुत आवश्यक है। मेयर कुलभूषण गोयल ने उम्मीद जताई की कि नई कंपनी अच्छा काम करेगी।
विज्ञापन

मेयर ने लोगों से अपील की है कि वह पंचकूला को खुले में शौच से मुक्त बनाए रखने में सहयोग दें। भारत सरकार के आवासीय एवं शहरी मामले मंत्रालय ने नगर निगम पंचकूला को खुले में शौच मुक्त घोषित किया है। इससे पूर्व भी मंत्रालय द्वारा 2019-20 में भी यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत सरकार के आवासीय एवं शहरी मामले मंत्रालय ने बिना कोई सूचना औचक निरीक्षण किया था और इस रिपोर्ट के बारे में निगम को अवगत करवाया था। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर निगम को खुले में शौचमुक्त घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed