{"_id":"61688a2dd4fd3a79e146732c","slug":"preparation-meeting-to-make-morni-tikkartal-more-clean-beautiful-and-plastic-free-pkl-office-news-pkl4300461188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : मोरनी टिक्करताल को और अधिक स्वच्छ, सुंदर व प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : मोरनी टिक्करताल को और अधिक स्वच्छ, सुंदर व प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
पंचकूला/मोरनी। मोरनी स्थित टिक्करताल को अधिक स्वच्छ, सुंदर व प्लॉस्टिक फ्री बनाने को लेकर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अमिताभ सिंह ढिल्लो ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने बताया कि मोरनी को एक बेहतरीन पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोरनी स्थित टिक्करताल में एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि इन एडवेंचर स्पोर्ट्स के शुरू होने से पर्यटकों का आकर्षण मोरनी की ओर बढ़ा है।
बैठक में विनय प्रताप सिंह ने जिला परिषद की सीईओ निशु सिंघल को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों, नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर व ग्रामीणों की मदद से मोरनी स्थित रेस्टोरेंट, होटलों व छोटे-बड़े दुकानदारों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को एक अच्छा संदेश जाए। उन्होंने कहा कि मोरनी टिक्करताल में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू होने से दिल्ली और पंजाब और अन्य प्रदेशों से आने वाले पर्यटक कसौली और शिमला जाने की बजाय मोरनी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने मोरनी में ठोस कचरा प्रबंधन तथा ग्रामीण इलाकों से कचरा उठाने के लिए एक विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मोरनी क्षेत्र में पॉलिथीन अथवा प्लास्टिक को न जलाया जाए, ताकि भूमि की उपजाउ शक्ति बनी रहे। इसके लिए स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया जाए। इस अवसर पर बीडीपीओ रायपुररानी विशाल पराशर, नेहरू युवा केंद्र के संचालक प्रदीप चौहान, एनजीओ के सफाई वॉलंटियर मुखिया अरिवल शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।