फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Mayor gave instructions to clean the ghats regarding Chhath, preparations for organizing Chhath Puja committee, ceremony will start from November 8

तैयारी : छठ को लेकर मेयर ने दिए घाटों को साफ करने के निर्देश, छठ पूजा समिति कर रही आयोजन को लेकर तैयारी, 8 नवंबर से शुरू होगा समारोह

Sun, 07 Nov 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Mayor gave instructions to clean the ghats regarding Chhath, preparations for organizing Chhath Puja committee, ceremony will start from November 8
पंचकूला। छठ पूजा समिति की तरफ से छठ पर्व की तैयारियां पूरे जोरों पर की जा रही हैं। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को घग्गर तट सहित जहां भी छठ पर्व आयोजित हो रहे हैं, वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। पूर्व पार्षद हरेंद्र सिंह सैनी, पूर्व पार्षद सुभाष निषाद, युवा पूर्वांचल समिति के चेयरमैन अंकुश निषाद, पार्षद गौतम प्रसाद द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

छठ पूजा समिति के प्रधान काशीनाथ, महासचिव इंद्रजीत चौरसिया ने बताया कि छठ पूजा के लिए छठ घाट की सफाई करवाई जा रही है। स्वच्छता अभियान प्रकोष्ठ के भाजपा नाडा साहिब मंडल के संयोजक जसवीर सिंह गोयत ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी समिति के सदस्यों का सहयोग कर रहे हैं। बैठक में चेयरमैन ध्रुप गुप्ता, प्रधान काशीनाथ, महासचिव इंद्रजीत चौरसिया, उपप्रधान शेखर, विनय पांडे, संजय, अशोक, विनोद कुशवाहा, चंद्रिका जायसवाल, प्रभु निषाद, संजय पंडित, जयराम पंडित, सत्यनारायण, दिनेश चौरसिया, बिनोद चौरसिया, मोहन, पप्पू पांडे, गोमती, जगनाथ पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद हरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि 10 नवंबर को शाम 5 बजे डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे और 11 नवंबर सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। हरेंद्र सिंह सैनी और पूर्व पार्षद सुभाष निषाद, अंकुश निषाद ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा। पूर्व पार्षद हरेंद्र सैनी ने बताया कि चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाए से कार्तिक शुक्ल चतुर्थी 8 नवंबर से शुरू होगा। 10 नवंबर को भगवान भास्कर को पहला सायंकालीन अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। कार्तिक शुक्ल सप्तमी 11 नवंबर को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा। इस व्रत में 36 घंटे तक व्रती निर्जला रहते हैं। सुभाष निषाद ने बताया कि गांव अभयपुर में शानदार आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed