{"_id":"617da2eba8c862657706e4a3","slug":"preparation-informative-112-digital-led-boards-will-be-installed-in-the-city-pkl-office-news-pkl431668088","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : शहर में लगेंगे सूचनात्मक 112 डिजिटल एलईडी बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : शहर में लगेंगे सूचनात्मक 112 डिजिटल एलईडी बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर में सूचनात्मक 112 एलईडी लगने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दो आदेशों पर स्टे लगा दिया है। नगर निगम द्वारा तक्ष मीडिया को यह बोर्ड लगाने का काम दिया गया था। इसके बाद दो कंपनियों ने हाईकोर्ट में अपील कर दी। हाईकोर्ट ने इन कंपनियों को डिवीजनल कमिश्नर के पास अपील करने का समय देकर बोर्ड लगाने के काम पर स्टे कर दिया था। तक्ष मीडिया की तरफ से सेक्टर-6, 7, 8 में एलईडी लगाई जा चुकी थी। इसमें गाइड मैप और डिजिटल स्क्रीन लग चुकी है। तक्ष मीडिया के वकील आदित्य ग्रोवर ने बताया कि इस मामले में जिस कंपनी ने हाईकोर्ट में अपील की थी, उसने यह काम लेने के लिए आवेदन तक नहीं किया था। एक कंपनी के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में केस चल रहा है। हाईकोर्ट ने डिवीजनल कमिश्नर के पास अपील करने के लिए कहा था। हाईकोर्ट के दोनों ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट ने स्टे कर दिया है। आदित्य ग्रोवर ने बताया कि पार्टिसिपेशन के लिए मान्य ही नहीं था।
डिजिटल बोर्डों से लोगों को मिलना है वाईफाई
पंचकूला शहर में लग रहे डिजिटल बोर्डों से लोगों को फ्री वाईफाई मिलेगा। यूरोपियन देशों में डिजिटल बोर्ड पर ही खबरें, आसपास की जानकारी, सरकार एवं प्रशासन की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाती है उसी तर्ज पर इसे पंचकूला में लांच किया जा रहा है। डिजिटल बोर्ड तो कई जगह लगे होते हैं, लेकिन उनमें केवल विज्ञापन ही चलते हैं। नगर निगम द्वारा तक्ष मीडिया के प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया उनकी कंपनी को डिजिटल बोर्ड लगाने का काम सौंपा गया है। इस काम की एवज में नगर निगम द्वारा एक रुपया भी खर्च नहीं किया जाएगा, बल्कि कंपनी से सालाना 12 लाख रुपये विज्ञापन का पैसा लिया जाएगा। इन डिजिटल रूम का एक सर्वर रूम भी बनाया जाएगा। इससे यदि शहर में कोई घटना हुई तो पुलिस तुरंत सर्वर रूप पर सूचना देगी और शहर के सभी डिजिटल बोर्डों पर मैसेज फ्लैश हो जाएगा। हर चौक चौराहे पर यह सूचना लोगों एवं पुलिस कर्मियों तक पहुंच जाएगी। कोविड के नियमों के बारे मेें लोगों को बताया जाएगा।
मौसम और आपातकालीन सेवाओं के नंबर भी मिलेंगे
इन डिजिटल बोर्डों पर इमरजेंसी नंबर, नगर निगम की सेवाएं, पानी, बिजली, सीवरेज के हेल्पलाइन नंबर, मौसम, एयर क्वालिटी इंडेक्स, न्यूज हेडलाइंस होगी। मार्केट में लगने वाले बड़े डिजिटल बोर्डों के साथ मार्केट में आने वाले लोगों को फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग सात करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। कंपनी का दावा है कि डिजिटल बोर्ड की मेंटनेंस, वाईफाई, साफ्टवेयर पर लगभग 15 लाख रुपये सालाना खर्च भी होगा। 62 डिजिटल स्क्रीन और 50 गाइड मैप लगाए जाएंगे।