फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Illegal colonies will get facilities, blueprint ready, may be sealed in the meeting of Municipal Corporation House on June 30, 19 agendas will be discussed

तैयारी : अवैध कालोनियों को मिलेंगी सुविधाएं, खाका तैयार, नगर निगम सदन की बैठक में 30 जून को लग सकती है मुहर, 19 एजेंडों पर होगी चर्चा

Sun, 27 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Illegal colonies will get facilities, blueprint ready, may be sealed in the meeting of Municipal Corporation House on June 30, 19 agendas will be discussed
पंचकूला। नगर निगम सदन की दूसरी बैठक 30 जून को सेक्टर-14 किसान भवन में सुबह 11 बजे होगी। इसमें 19 एजेंडों पर चर्चा होगी। बैठक में 62 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को निकालने का एजेंडा पास किया जाएगा। यह बैठक मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में शहर की कालोनियों को सुविधाएं देने का रास्ता साफ हो जाएगा। नगर निगम चुनाव के समय कुलभूषण गोयल ने कॉलोनियों को सुविधाएं देने का वादा किया था। इस बार निगम बैठक में यह एजेंडा लेकर आ रहा है, इसके बाद कॉलोनियों में सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम की बैठक में अवैध गांव/कालोनियां जैसे बीड़ घग्गर, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, खड़ग मंगोली, भैसा टिब्बा में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए एजेंडा रखा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी छोटे पार्कों के रेट 3 से 5 रुपये करने और बड़े पार्कों के रेट 3 से 4 करने का मुद्दा उठेगा। कोविड बीमारी के कारण पार्क डेवलपमेंट सोसायटी का समझौता तीन माह, पुरानी सोसायटी को दिए जाने और नई सोसायटी के समझौते को एक साल की जगह दो साल करने पर विचार होगा। चंडीमंदिर में निगम की जमीन पर एजूकेशन और रिक्रिएशन सिटी को बनाने की योजना जल्दी तैयार की जाए। नगर निगम में जितने भी कर्मचारी 62 वर्ष से अधिक आयु के हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। फाइनेंस और कांट्रेक्ट समिति का गठन किया जाएगा। जितने भी कम्युनिटी सेंटर्स हैं, उनका रेट शहर और गांव के अनुसार रखा जाए। कम्युनिटी सेंटर को पब्लिक के लिए स्पोर्ट्स/लाइब्रेरी आदि एक उचित सदस्यता शुल्क पर दिया जाए। जिससे की निगम की आय में भी बढ़ोतरी हो सके। कम्युनिटी सेंटर के लिए अलग से मैनेजमेंट कमेटी बनाई जाए।
विज्ञापन

शालीमार मॉल के प्रॉपर्टी टैक्स का उठेगा मुद्दा
शालीमार मॉल के प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। जिन्होंने अभी तक प्रॉपर्टी कर जमा नहीं करवाया है। शालीमार मॉल के प्रॉपर्टी टैक्स की गणना/पैमाइश निगम द्वारा फिर से की जाए। निगम के अंतर्गत आने वाले पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया जाए। शहर में अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। निगम के अंतर्गत मोबाइल टावर और टेलीफोन लाइन की तरफ से कोई भी भुगतान ना किया जाए। कर्मचारियों/अधिकारियों को सख्त हिदायतें देकर इन सभी डिफॉल्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक को सुंदर बनाने पर होगी चर्चा
शहर को सुंदर बनाने के लिए सभी चौकों पर सजावटी लाइट लगाई जाए। पंचकूला क्षेत्र में जितने भी बड़े पार्क हैं, उनके अंदर कोई म्युजियम, आर्ट्स और आकर्षक मॉडल लगाए जाएं। विभिन्न सेक्टरों में इवनिंग व नाइट फूड स्ट्रीट खोली जाए, ताकि शहरवासियों को ताजा व स्वच्छ खाने की सुविधा उपलब्ध हो सके। निगम द्वारा एक नए सिरे से वेंडर्स के लिए नई वेडिंग जोन समिति को बनाना जाए। बहुस्तरीय पार्किंग व प्रवेश द्वार बनाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed