फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Geeta Jayanti Festival will be organized in Jainendra Gurukul, cultural programs will be held from 12 to 14 December

तैयारी : जैनेंद्र गुरुकुल में आयोजित होगी गीता जयंती महोत्सव, 12 से 14 दिसंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 07 Dec 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Geeta Jayanti Festival will be organized in Jainendra Gurukul, cultural programs will be held from 12 to 14 December
पंचकूला। तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-2021 के आयोजन को लेकर उपायुक्त महावीर कौशिक ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए। 12 से 14 दिसंबर तक सेक्टर-1 स्थित जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव में कोविड-19 के निर्देशों का पालन किया जाएगा। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में आयुष, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, जिला समाज कल्याण, जिला कल्याण की तरफ से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज के युग में भगवद्गीता की प्रासंगिकता विषय पर एक सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। इसमें पवित्र ग्रंथ पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

धार्मिक संगठनों के सहयोग से निकाली जाएगी शोभायात्रा
उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से एक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। इसका संचालन श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की देखरेख में किया जाएगा। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सूची अतिशीघ्र भिजवाना सुनिश्चित करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भगवत गीता पर आधारित होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग आयोजन स्थल पर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था करेगा। समारोह स्थल पर विभाग द्वारा कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन के लिए स्टॉल भी स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी राकेश संधू, कृषि विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र यादव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, डिप्टी सीएमओ स्नेह लता, रेडक्रास शाखा की सचिव सविता अग्रवाल, डीपीओ मंजू चैधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed