फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation for a radical change in the functioning of the Pharmacy Council

फार्मेसी काउंसिल की कार्यप्रणाली में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी

Fri, 08 Jul 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Preparation for a radical change in the functioning of the Pharmacy Council
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण के नाम पर सामने आए भ्रष्टाचार के मामले के बाद अब हरियाणा सरकार काउंसिल की कार्यप्रणाली में आमूल चूल परिवर्तन की तैयारी में है। काउंसिल को लेकर एनएचएम के एमडी आईएएस प्रभजोत सिंह की रिपोर्ट के आधार पर अब हरियाणा सरकार ने काउंसिल में सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत अब काउंसिल में पंजीकरण का पूरा कार्य ही ऑनलाइन किए जाने की तैयारी है। साथ ही पंजीकरण प्रमाण पत्र देने के लिए समय अवधि तय की जाएगी। किसी का पंजीकरण रोका जाएगा तो संबंधित को इसका कारण बताया जाएगा।
विज्ञापन

मामले को खुद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज देख रहे हैं। काउंसिल के कार्य की देखरेख के लिए एचसीएस अधिकारी योगेश मेहता को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि फार्मेसी की उपनिदेशक दीपक मलिक को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काउंसिल का पूरा कार्य पारदर्शी हो, साथ ही इसमें गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश ना हो। खामियों को रोकने के लिए तमाम उपाय करने समेत पूरी प्रक्रिया के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने को कहा गया है। इसमें अलग अलग अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी। खासकर पंजीकरण के मामले को सरल और पारदर्शी करने पर फोकस रहेगा। इस समय पंजीकरण के लिए आवेदन तो आनलाइन मांगा था, लेकिन बाद में मैनुअली तौर पर फाइल जमा कराई जाती थी। इसी में गड़बड़ी होती थी। फाइल जमा कराने की न तो रसीद दी जाती थी और न ही तय समय पर पंजीकरण प्रणाण दिया जाता था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पर काम शुरू कर दिया है। आगामी कुछ माह में फार्मेसी काउंसिल की कार्यप्रणाली में बड़े स्तर पर बदलाव होगा।
विज्ञापन

आईएएस प्रभजोत सिंह ने 22 पेज की रिपोर्ट में की थी सिफारिशें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर एनएचएम के एमडी आईएएस प्रभजोत सिंह ने काउंसिल की ढाई माह तक जांच की थी। 22 पेज की रिपोर्ट में आईएएस ने लिखा था कि काउंसिल में पारदर्शिता नाम की कोई चीज नहीं है। लंबित पंजीकरण पर सुझाव दिया गया था कि हरियाणा के छात्रों के लिए पंजीकरण की समय सीमा एक माह तक तय की जाए और दूसरे प्रदेशों से कोर्स करने वालों के लिए तीन माह की डेडलाइन तय की जाए। साथ ही ऑनलाइन करने समेत सुधार के लिए एचसीएस अधिकारी को लगाने की भी सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed