फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Banquet halls, shops and group housing societies will be built after getting rid of illegal occupation from the lands of the corporation.

तैयारी : निगम की जमीनों से अवैध कब्जे छुड़वाकर बनाए जाएंगे बैंक्वेट हॉल, दुकानें और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी

Tue, 01 Feb 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Banquet halls, shops and group housing societies will be built after getting rid of illegal occupation from the lands of the corporation.
पंचकूला। नगर निगम द्वारा मंगलवार से अलग-अलग जगह पड़ी अपनी जमीन की फेंसिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस फेंसिंग के बाद निगम के पास कितनी जमीन की मलकियत है, उसका खाका तैयार हो जाएगा। इसके बाद कहां कौन सा प्रोजेक्ट लगाया जा सकता है, उसको लेकर मंथन होगा। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता करेंगे। नगर निगम की करीब 200 एकड़ जमीन आसपास के ग्रामीण इलाकों में है। इसमें कुछ जमीनों पर अवैध तौर पर कब्जे हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन कब्जों को छुड़वाने के लिए एक सर्वे टीम भी बनाई गई है, जोकि फेंसिंग करने वाली टीम के साथ निगम की जमीन के बारे में अपनी रिपोर्ट देगी। नगर निगम द्वारा इन जमीनों से अवैध कब्जे हटाकर उनकी भी फेंसिंग कर दी जाएगी। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि लंबे समय से फेंसिंग का काम लंबित पड़ा है। अब 37 लाख रुपये की लागत से इन जमीनों की फेंसिंग करवाई जाएगी। 6 फुट के पोल लगाकर तारबंदी कर दी जाएगी और बाकायदा नगर निगम की जमीन के बोर्ड भी लगाए जाएंगे। उसके बाद यदि कोई जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, तो उस पर केस दर्ज करवाया जाएगा। मेयर ने बताया कि जमीनों की फेंसिंग के बाद वहां पर सड़कों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिया, ताकि प्रोजेक्ट शुरू किए जा सकें।
विज्ञापन

4.78 एकड़ जमीन पर बनेंगी सड़कें और पार्किंग
कुलभूषण गोयल ने बताया कि गांव सुखदर्शनपुर में नगर निगम की 37 एकड़ जमीन है। जिस पर 4.25 एकड़ पर गोशाला और 4.61 एकड़ पर कैनल हाउस का निर्माण हो चुका है। बाकी 29 एकड़ खाली जमीन पर नगर निगम द्वारा प्रपोजल तैयार कर लिया है। जिसकी स्वीकृति मिलने का इंतजार है। गांव सुखदर्शनपुर में 3.06 एकड़ जमीन पर हर्बल पार्क, 3.68 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल, एक एकड़ जमीन पर गुरुकुल, एक एकड़ जमीन पर इडब्ल्यूएस हाउसिंग कालोनी, 3.55 एकड़ जमीन पर रिहायशी स्कूल, 0.41 एकड़ जमीन पर पेट्रोल पंप और 2.84 एकड़ जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करने का प्रपोजल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4.78 एकड़ जमीन पर सड़कें एवं पार्किंग बनाई जाएगी। नगर निगम की योजना है कि शहर की सभी दूध डेयरियों को गांव सुखदर्शनपुर में शिफ्ट कर दिया जाए। शहर में इस समय 108 दूध डेयरियां चल रही है। नगर निगम द्वारा 8 एकड़ जमीन डेयरियों के लिए आरक्षित की गई है। निगम द्वारा इस पिछले साल डेयरियों के लिये सर्वे करवाया गया, तो शहर के बीचोंबीच बने गांवों में 108 डेयरियां मिली। इन डेयरियों को शिफ्ट करने के लिये प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। वहीं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता गांव कोर्ट में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र ट्यूबल और गांव रामगढ़ में मित्रों वाली धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे उनके साथ मेयर कुलभूषण गोयल के अलावा सानिया पार्षद एवं नगर निगम अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed