{"_id":"612fed398ebc3e882b723da1","slug":"preparation-ac-led-fridge-and-gym-equipment-will-be-installed-in-the-community-centers-mayor-kulbhushan-goyal-presided-over-the-second-meeting-of-the-municipal-corporation-finance-and-contract-committee-pkl-office-news-pkl425379312","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : सामुदायिक केंद्रों में लगेंगे एसी, एलईडी, फ्रिज और जिम के उपकरण, नगर निगम फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की दूसरी बैठक की मेयर कुलभूषण गोयल ने की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : सामुदायिक केंद्रों में लगेंगे एसी, एलईडी, फ्रिज और जिम के उपकरण, नगर निगम फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की दूसरी बैठक की मेयर कुलभूषण गोयल ने की अध्यक्षता
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की दूसरी बैठक बुधवार को पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेयर ने जनवरी 2021 की बैठक में पास किए गए कामों के टेंडर ना लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि इस माह के अंत तक लंबित कामों के टेंडर लगा दिए जाएं, ताकि शहर का विकास हो सके। बैठक में निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, डीएमसी दीपक सूरा, पार्षद सुनीत सिंगला, एक्सईएन संजीव गुप्ता सहित एसडीओ, जेई भी उपस्थित थे।
बैठक में मेयर ने शहर की सड़कों की बी रोड पर रोड वर्म पर पीला और काला रंग करने के लिए निर्देश दिए। एक्सईएन संजीव गुप्ता ने कहा कि जल्द ही 4 टेंडर लगा दिए जाएंगे, जिसमें 4 से 5 वार्डों का एक टेंडर होगा। सेक्टर 8, 9, 10, 11 कर्व चैनल्स की ठीक करने के लिए निर्देश दिए। निगम एरिया में दूसरे राज्य या जिलों से एंट्री प्वाइंट्स पर स्वागत द्वार बनाने के लिए टेंडर जल्द अलॉट करने के लिए कहा। कुलभूषण गोयल ने कहा कि 27 जनवरी 2021 को निगम की बैठक में कई अहम मुद्दे पास हुए थे, लेकिन अधिकारियों की धीमी गति के कारण यह काम आज तक शुरू नहीं हो पाए। यदि समय रहते यह काम शुरू हो जाते, तो शहर की स्वच्छता, सुंदरता और हरियाली का नजारा अब तक कुछ ओर होता।
आधुनिक सुविधाएं होंगी मुहैया
शहर के सभी सामुदायिक केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जिसमें एसी, छोटी फ्रिज, एलईडी, गिजर, अलमारी, पंखा, बिल्यर्ड टेबल, टेबल टेनिस टेबल, चैस, कैरम सेट, रीडिंग टेबल, कुर्सियां, आरओ, जिम का सामान, बैडमिंटन नेट, इलेक्ट्रिक केटली होगी। यह सामान खरीदने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें एसडीओ राजकुमार शर्मा, एमपी शर्मा, लोकेंद्र, पुनीत बंसल को शामिल किया गया है। साथ ही वर्किंग वुमन हॉस्टल में फर्नीचर खरीदने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने सेक्टर 20, 21, 25, 26 में घास लगाने का टेंडर लगाने के लिए कहा। साथ ही मलवा भी उठाने के लिए निर्देश दिए, ताकि कहीं पर मलवा ना रहे। नॉन मोटराइज्ड ट्रैफिकिंग का काम 15 अक्टूबर तक पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पांच एकड़ में बनाई जाए गोशाला
मेयर ने कहा कि शहर में लावारिस गायों की संख्या तो कम हो गई है, लेकिन नंदी काफी ज्यादा हैं, इन्हें पकड़कर एक जगह रखने के लिए एक और नंदी या गोशाला का निर्माण 5 एकड़ भूमि पर गांव कोट या बिल्ला में किया जाए। एक्सईएन को निर्देश दिए कि वीरवार तक जगह फाइनल करके 50 लाख रुपये की लागत से उसकी चारदीवारी करवा दी जाए। कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए 29 ई-रिक्शा पिछले काफी समय से खराब पड़े हैं, उनकी रिपेयर करवाने के लिए कहा गया। सेक्टर 7 और 10 के सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया जाएगा। इन सामुदायिक केंद्रों की टैक्नीकल अप्रूवल 10 सितंबर तक मिलने की संभावना है। जबकि प्रशासनिक अप्रूवल पहले से ही मिली हुई है। टैक्नीकल अप्रूवल मिलने के बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने कर दी जाएगी।
सेक्टर-15 का बजट 4.50 करोड़ किया
सेक्टर 15 के निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र के बचे निर्माण कार्य के लिए राशि को एन्हांस कर दिया गया। पहले 2.50 करोड़ रुपये का बजट था, जोकि 4.50 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे काफी पूरा हो सकेगा। मेयर ने निगम की जमीन की फेंसिंग करने के लिए कहा है। शहर में छोटे-छोटे कामों के लिए डंपर पैलेसर, पिकअप वैन, 2 जेसीबी, बागवानी विभाग के लिए शक्तिमान मशीन, बुश कटर इत्यादि सामान खरीदने के लिए 2.63 करोड़ रुपये का टेंडर लगाने के लिए कहा। निगम ऑफिस बिल्डिंग में एसी लगाने के लिए 3 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया जाएगा। सेक्टर 19, 8 , 9, 10 स्ट्रांम वाटर के लिए कहा। शहर की टूटी सड़क निर्माण 3 सितंबर से काम शुरू हो जाएगा। इसमें मुख्य तौर पर सेक्टर 7-18, 21 और औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का निर्माण होगा। इस पर 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाइट फूड स्ट्रीट का काम शुरू करने के लिए टेंडर 15 दिन में लग जाएगा।