फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: 325 vendors will get space, 17 will be drawn, the process of canceling the site of 197 vendors who do not sit in the vending zone has started

तैयारी : 325 वेंडर्स को मिलेगी जगह, 17 को निकाला जाएगा ड्रा, वेंडिंग जोन में नहीं बैठने वाले 197 वेंडर्स की साइट रद्द करने की प्रक्रिया हुई शुरू

Tue, 10 Aug 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Preparation: 325 vendors will get space, 17 will be drawn, the process of canceling the site of 197 vendors who do not sit in the vending zone has started
पंचकूला। शहर में 325 नए वेंडर्स को स्थान देने के लिए 17 अगस्त को ड्रा निकाला जाएगा। वेंडर्स से ड्रा के लिए आवेदन आमंत्रित कर लिए गए हैं। सूची में शामिल वेंडर्स का ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। सेक्टर-2 में 59, सेक्टर-4 में 28, सेक्टर-8 में 18, सेक्टर-12 में 20, सेक्टर-15 में 56 और सेक्टर-19 में 144 लोगों को साइट अलॉट की जाएगी। सर्वे सूची नागरिक सुविधा केंद्र सेक्टर-4 और नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंचकूला के निवासी पथ विक्रेता जिनका नाम सर्वे सूची में है, जिन्हें साइट अलॉट नहीं हुई है, वह अपने मूल दस्तावेजों के साथ 17 अगस्त तक सामुदायिक केंद्र में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

ड्रा 25 अगस्त को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12 में सुबह 11 बजे निकाला जाएगा। वहीं, वेंडिंग जोन में ना बैठने वाले 197 वेंडर्स की साइट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम में पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित किया गए हैं। सर्वे सूची के अनुसार जो लोग पंचकूला के स्थायी निवासी हैं, उन वेंडर्स को ड्रा के माध्यम से शहर में अलग-अलग जगह पर साइट अलॉट की जा चुकी है। 453 वेंडर्स को साइट अलॉट की गई थी, लेकिन उनमें से केवल 256 लोग ही अलॉट की गई साइट पर बैठ रहे हैं। बाकी वेंडर्स अपनी साइट पर नहीं बैठ रहे। सेक्टर 4, 8, 11, 15 और 19 में लगभग 197 वेंडर्स गायब हैं।
विज्ञापन

कई वेंडर्स छोड़ चुके हैं अपना काम
एजेंसी द्वारा जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इनमें से कई वेंडर्स अपना काम बदल चुके हैं या शहर छोड़कर जा चुके हैं। अब वह यहां जगह लेने के इच्छुक नहीं हैं। सेक्टर-19 के पथ विक्रेताओं को लगभग एक साल पहले साइट अलॉट हो चुकी है। सेक्टर 4, 8 और 15 के पथ विक्रेताओं को पांच माह पूर्व साइट अलॉट की जा चुकी है, लेकिन यह वेंडर्स अपनी साइट पर नहीं बैठ रहे और नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं, जिसकी वजह से सर्वे सूची में बचे विक्रेताओं को मौका नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के अनुसार सेक्टर 4, 8, 11, 15 और 19 में जिन-जिन पथ विक्रेताओं ने साइट पर अपना कार्य आरंभ नहीं किया, उनकी साइट अब रद्द कर दी जाएगी। साथ ही नए वेंडर्स को साइट अलॉट करने के लिए जल्द ही ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें बाकी बचे वेंडर्स को साइट अलॉट की जाएगी। साथ ही जो लोग मासिक किराया नहीं दे रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed