फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Premium Aussie beats Royal Indians by five wickets

Panchkula News: प्रीमियम ऑसी ने रॉयल इंडियंस को पांच विकेट से हराया

Sat, 06 Jul 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Premium Aussie beats Royal Indians by five wickets
रेड बैक्स ने ओम साईं क्रिकेट अकेडमी को 143 रनों से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रहे इंडो ऑसी फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला रॉयल इंडियन और प्रीमियम ऑसी के बीच हुआ, जिसमें प्रीमियम ऑसी को पांच विकेट से जीत मिली। दूसरे मैच में रेड बैक्स ने ओम साईं क्रिकेट अकेडमी को 143 रनों से हरा दिया।
इसके पहले रॉयल इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में दस विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में उतरी प्रीमियम ऑसी की टीम ने 10.2 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रीमियम ऑसी के कप्तान कार्तिक शर्मा ने 23 गेंदों में 81 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। रॉयल इंडियंस की तरफ से अर्नव बंसल ने 31 गेंदों में 54 रन बनाए।
विज्ञापन

प्रीमियम ऑसी के गेंदबाज हर्षदीप सिंह ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अर्शनूर सिंह ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। रॉयल इंडियंस के गेंदबाज चिरागवीर ढिंडसा ने तीन ओवर दो गेंदों में 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच रेड बैक्स और ओम साईं क्रिकेट अकेडमी के बीच मैच हुआ। रेड बैक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में उतरी ओम साईं क्रिकेट अकेडमी की टीम 8.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर सिर्फ 20 रन बना सकी। रैड बैक्स के जसकरण सिंह पॉल ने 42 गेंदों में 71 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विनय ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए। निशंक बिरला को दो ओवर में तीन विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed