फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Poultry farm scribe arrested with one quintal of briquette, sent by court for three days remand

पोल्ट्री फार्म का मुंशी एक क्विंटल भुक्की समेत गिरफ्तार, अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा

Tue, 25 May 2021 01:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Poultry farm scribe arrested with one quintal of briquette, sent by court for three days remand
पंचकूला। पोल्ट्री फार्म की आड़ में भुक्की का धंधा करने वाले आरोपी को सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ जोनी वासी बहबलपुर रायपुररानी पंचकूला के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के पास से एक क्विंटल भुक्की बरामद की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज को गुप्त सूचना मिली कि मोहित पोल्ट्री फार्म में बतौर मुंशी काम करता है। मोहित अपने साथी अंशु के साथ मिलकर भुक्की मध्य-प्रदेश, राजस्थान से लाकर मौली, बरवाला और रायपुरानी क्षेत्र के गांवों में बेचता है। मोहित अपने साथी के साथ राजस्थान से एक क्विंटल भुक्की लेकर आया था। गुप्त सूचना के आधार पर गांव बहबलपुर में बने राजेश पोल्ट्री फार्म में लोहा पेटी में एक क्विंटल भुक्की छिपाकर रखी गई थी। सूचना पर पोल्ट्री फार्म के मेन गेट पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर पूरे पोल्ट्री फार्म की तलाशी ली। तलाशी के दौरान लोहे की पेटी में एक क्विंटल भुक्की बरामद हुई। मोहित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed