फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Porn sites responsible for rape incidents in the country

वेबिनार में बोलीं पीड़िताएं- देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के लिए अश्लील वेबसाइट्स जिम्मेदार हैं

Mon, 13 Jul 2020 01:43 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Porn sites responsible for rape incidents in the country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स
देश में दुष्कर्म की घटनाओं के भले ही अलग-अलग कारण रहे हों, लेकिन अधिकतर लड़कियों ने इसके लिए अश्लील (पोर्न) साइट्स को बड़ा जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन


सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन के वार अगेंस्ट रेप अभियान के तहत आयोजित वेबिनार में लड़कियों ने किसी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर पहली बार दुष्कर्म के कारण, पीड़िता को मिलने वाले न्याय और सरकार के साथ न्यायपालिका की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। दिल्ली के निर्भया रेप केस की एडवोकेट सीमा समृद्धि और अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंटरी मेकर विभा बख्शी समेत कई बुद्धीजीवियों ने देश में बनाए गए सख्त कानूनों का हवाला देते हुए दुष्कर्मी के खिलाफ न्याय मिलने तक जंग जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

दुष्कर्म की शिकार दो लड़कियां इस वेबिनार में शामिल हुईं। हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसी प्लेटफार्म पर आकर इन लड़कियों ने ह्रदय विदारक आपबीती सुनाई। सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन एंड कंपेन ने वार अगेंस्ट रेप अभियान की शुरुआत करने का साहस जुटाया है। फाउंडेशन के संयोजक सुनील जागलान ने बताया कि वेबिनार में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के दुष्कर्म के आंकड़े पेश करते हुए इसके कारणों पर खुलकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


वेबिनार में अधिकतर वक्ताओं ने कहा कि पोर्न साइट दुष्कर्म की बढ़ती प्रवृत्ति की जिम्मेदार हैं। केंद्र सरकार ने एक बार इस पर प्रतिबंध भी लगाया था, लेकिन वह प्रभावित पक्ष के विरोध के आगे टिक नहीं पाया, जिसे सख्ती से लागू किए जाने की जरूरत है। सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन एंड कंपेन से जुड़ी अंजुम इस्लाम, शहनाज, रिजवाना, वसीमा, आरस्तुन, अनवी अग्रवाल, पूजा और प्रिया पांडेय ने इस बहस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट सीमा समृद्धि ने विभिन्न मामलों में आई धमकियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब सरकारों ने कानून सख्त बना दिए हैं। यदि मजबूत पैरवी की जाए तो न्याय मिलना आसान है। अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंटरी मेकर विभा बख्शी ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को पोर्न साइट्स पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की दिशा में कड़ा फैसला लेना होगा।


ये बड़े कारण बन रहे दुष्कर्म की वजह
फाउंडेशन के संयोजक सुनील जागलान के मुताबिक करीब ढाई घंटे तक चले वेबिनार में पोर्न साइट्स, नशे के फैलते जाल, पुरुषों की दुर्बल मानसिकता, महिलाओं का कमजोर आत्मविश्वास, किसी भी शहर या गांव में मवालियों का एकांत अड्डा, मजबूत कानून के बावजूद कमजोर पैरवी व सामाजिक मान मर्यादा का डर न केवल अपराध का बड़ा कारण है, बल्कि न्याय में बड़ी बाधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed