फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Politics: The idea of ??the party is our heritage: Dhankhar, BJP state president Omprakash Dhankhar at Panchkula's Tridev Conference

राजनीति : पार्टी का विचार ही हमारी विरासत है: धनखड़, पंचकूला के त्रिदेव सम्मलेन में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Politics: The idea of ??the party is our heritage: Dhankhar, BJP state president Omprakash Dhankhar at Panchkula's Tridev Conference
पंचकूला। पार्टी का विचार ही हमारी विरासत है। इसलिए अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के विचार से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पंचकूला विधानसभा के त्रिदेव सम्मलेन में उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते कही। वह सेक्टर-1 में हो रहे विधानसभा के त्रिदेव सम्मलेन में शिरकत करने पहुंचे थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ के समय से लेकर आज तक हमारे संगठन का विचार एक समान रहा है। हम एक विचार को लेकर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। एक समय था, जब हम विचार के लिए संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन

आज हम अपने विचार के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटे, तीन तलाक जैसे अमानवीय परंपरा से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति मिले, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, हर हाथ को काम-हर खेत को पानी, हम उस समय से आज तक इन्हीं बातों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हर काम वोट के लिए नहीं करते कुछ कामों में हमारी सामाजिक जिम्मेदारी की झलक होती है। सांसद रतनलाल कटारिया ने त्रिदेव सम्मेलन में कहा कि मोदी और मनोहर के नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आम लोगों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व बदलाव आया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि संगठन की सबसे छोटे पायदान पर दिन-रात पार्टी के लिए काम करने वाले त्रिदेव ही संगठन की ताकत है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, सांसद रतनलाल कटारिया, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा समेत पंचकूला विधानसभा के सभी बूथों के अध्यक्ष आौर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed