फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Politics: Farmer, laborer, save the farm will reach Panchkula on 7th, Yogeshwar Sharma, secretary of the party's North Haryana zone, gave information

राजनीति : किसान, मजदूर, खेत बचाओ यात्रा 7 को पंचकूला पहुंचेगी, पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने दी जानकारी

Mon, 06 Sep 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Politics: Farmer, laborer, save the farm will reach Panchkula on 7th, Yogeshwar Sharma, secretary of the party's North Haryana zone, gave information
पंचकूला। आम आदमी पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में रोहतक से चली किसान, मजदूर, खेत बचाओ यात्रा सात सितंबर को जिला पंचकूला में प्रवेश करेगी। रायपुररानी में जिला पंचकूला इकाई की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां से इस यात्रा को पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा और जिला इकाई के चेयरमैन राहुल भारतीय, अध्यक्ष सुरेंद्र राठी स्वागत करते हुए पंचकूला तक लेकर आएंगे। पंचकूला में प्रवेश करने पर इसका शालीमार चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा पिंजौर एवं कालका की ओर रवाना हो जाएगी। यहां जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं की हुई एक बैठक में पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा रविवार 5 सितंबर को जाट शिक्षण संस्थान में स्थित चौधरी छोटू राम जी के स्मारक रोहतक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत सुबह 9 बजे चल पड़ी है। पंचकूला में बैठक में विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की स्वागत करने संबंधी तैयारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सात सितंबर को पंचकूला के रायपुररानी में शाम चार बजे प्रवेश करने पर किसान, मजदूर, खेत बचाओ यात्रा का स्वागत होगा। वहां से बरवाला, सेक्टर 25, 21,20,12ए,11,सेक्टर 5 से होते हुए यह शालीमार चौक पर पहुंचेगी। इसके बाद यह यात्रा बेलाविस्टा चौक से होते हुए पश्चिमी कमान वाली मुख्य सड़क से होकर पिंजौर बाग मार्ग से कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहां काली माता मंदिर में शीश नवाने के बाद यात्रा दोबारा से राष्ट्रीय मार्ग पर चलकर पंचकूला पहुंचेगी और अपने आगे के रास्ते के लिए रवाना हो जाएगी। बैठक में जिला प्रधान सुरेंद्र राठी के अलावा, चेयरमैन राहुल भारतीय, राजबीर दलाल, बब्बलप्रीत, नसीब सिंह, योगी मथूरिया, कपिल योगी,वीनस ढाका,,आर्य सिंह, सन्नी शर्मा, अजय गुप्ता, जतिंद्र कुमार आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed