{"_id":"68337aa2202e50b4910cb755","slug":"policemen-learned-to-use-modern-apps-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123035-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिसकर्मियों ने सीखा मॉडर्न एप्स का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिसकर्मियों ने सीखा मॉडर्न एप्स का इस्तेमाल
विज्ञापन
पंचकूला। मनसा देवी स्थित पुलिस कार्यालय में रविवार को डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य शहर की पुलिस को अधिक स्मार्ट, सुदृढ़ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था।
इसमें पुलिस कर्मचारियों को आधुनिक वेब पोर्टल, ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप के जरिये पुलिसिंग को अधिक प्रभावी जानकारी दी। यह बैठक पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के आदेशानुसार की गई। डीसीपी क्राइम ने पुलिस कर्मचारियों को संचार साथी एप, भाषिणी एप और चक्षु पोर्टल, टेफकॉप पोर्टल का उपयोग करना सिखाया। बैठक के दौरान साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार समेत अन्य सभी शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संचार साथी एप के बारे में बताया, जिससे खोए या चोरी मोबाइल को ब्लॉक किया जा सकता है। यह भी पता लगाया जा सकता है कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं। वहीं टेपकॉप पोर्टल के जरिए अनधिकृत सिम कार्ड्स की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
चक्षु पोर्टल की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम ने कहा कि इसके माध्यम से फोन या मैसेज के जरिये होने वाले किसी भी तरीके के साइबर फ्रॉड की शिकायत की जा सकती है।
इसके अलावा भाषिणी एप के बारे में बताया गया, जो किसी भी भाषा के टेक्स्ट या आवाज का अन्य भाषा में अनुवाद कर सकता है। यह एप पुलिस और आमजन दोनों के लिए फायदेमंद है।