{"_id":"6956c014550f3d0bf40e9284","slug":"policeman-seriously-injured-in-collision-with-high-speed-bike-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131202-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पुलिस कर्मी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पुलिस कर्मी गंभीर घायल
विज्ञापन
चंडीमंदिर। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास लापरवाही से चलाई जा रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एएनसी स्टाफ में तैनात एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सलिंद्र निवासी गांव कैलरम मैहल्ला पट्टी, तहसील कलायत, जिला कैथल के रूप में हुई है।
सलिंद्र 27 दिसंबर की रात करीब 10 बजे ड्यूटी समाप्त कर चंडीमंदिर टोल प्लाजा से अपनी कार से पुलिस लाइन लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे कार रोकी और बाहर निकले। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक पीड़ित की कार से जा टकराई। हादसे में सलिंद्र को गंभीर चोटें आईं जबकि उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर सेक्टर-21 स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।