फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police in action to close night bar and pub at 10 o'clock

कार्रवाईः गोलीकांड के बाद जागी चंडीगढ़ पुलिस और रात दस बजे ही बंद करवा दिए नाइट क्लब

Tue, 13 Oct 2020 10:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police in action to close night bar and pub at 10 o'clock
Bar Night Club
24 घंटे में दो अलग-अलग नाइट क्लबों के बाहर हत्या और हत्या के प्रयास के बाद चंडीगढ़ पुलिस अब जाग उठी है। रात 10 बजते ही पुलिस ने अलग-अलग सेक्टरों में स्थित कई नाइट क्लबों को बंद करवा दिया। वहीं कई जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि रात 10 बजे क्लब को बंद करवाने का कोई आदेश नहीं दिया गया है लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वाले नाइट क्लब पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर-26, सेक्टर-7 समेत औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों नाइट क्लब है। शनिवार और रविवार रात दो अलग-अलग नाइट क्लबों के बाहर गोलियां बरसाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने अब इन क्लबों के बाहर कड़ा पहरा कर दिया है। सोमवार रात गश्त कर रही पुलिस ने 10 बजते ही सेक्टर-9 में स्थित क्लबों को बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान क्लबों में आने वाले लोगों की देर रात तक भीड़ भी लगती रही लेकिन पुलिस के कड़े पहरे के बीच उन सभी को वापस जाना पड़ा। इस दौरान सेक्टर-26 व 7 में स्थित क्लबों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस ने निगरानी रखी। साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ करते हुए भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात से पहले क्लब उड़ाते रहे हैं नियमों की धज्जियां
जानकारी के अनुसार वारदात से पहले ज्यादातर क्लब देर रात तक नियमों की धज्जियां उड़ाते रहते थे। सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद औद्योगिक क्षेत्र के नाइट क्लब को बंद करवा दिया गया है। इसके बाद से लोगों ने सेक्टर-26 और सेक्टर-9 में आना शुरू कर दिया। इसके चलते रविवार को सेक्टर-9 में काफी भीड़ देखने को मिली थी। इसी दौरान एसको बार के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed