फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police took into custody the extension lecturer who reached the protest site with his demands.

Panchkula News: अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पहुंचे एक्सटेंशन लेक्चरर को पुलिस ने लिया हिरासत में

Tue, 03 Oct 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police took into custody the extension lecturer who reached the protest site with his demands.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। एक्सटेंशन लेक्चरर अपनी को लेकर सोमवार सुबह सेक्टर-5 धरना स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर बस में बैठाया और चंडीमंदिर के पास छोड़ दिया। जैसे ही इसकी जानकारी अन्य एक्सटेंशन लेक्चरर को लगी तो वे श्री माता मनसा देवी मंदिर के पास पार्क में धरना देने के लिए पहुंचे गए। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए और मौके पुलिस बल तैनात किया गया। एसीपी राम कुमार ने एक्सटेंशन लेक्चरर को मंगलवार को चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी से मिलने का अश्वासन दिया। जिसके बाद एक्सटेंशन लेक्चरर ने अपना धरना खत्म किया।
सोमवार को गांधी जयंती के दिन हरियाणा के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में विशाल धरना प्रदर्शन और रोष मार्च का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें धरना देने और रोष मार्च निकालने से जबरदस्ती रोका दिया। रोष व्यक्त कर रहे लेक्चररों ने बताया कि उन्होंने सेक्टर 5 पंचकूला में होने वाले इस रोष प्रदर्शन की जानकारी उपायुक्त पंचकूला को दे रखी थी, जिसकी पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। उन्होंने कहा कि धरनास्थल पर एक्सटेंशन लेक्चरर्स और उनके परिवार के हजारों लोग इक_ा होने थे, लेकिन पुलिस ने एक्सटेंशन लेक्चरर को पंचकूला में इक_ा नहीं होने दिया और बसों में भरकर सेंकडो लोगों को अलग-अलग जगह छोड़ दिया। कई एक्सटेंशन लेक्चरर्स माता मनसा देवी मंदिर के पार्क में इकठा हुए और सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एसीपी राम कुमार पहुंचे और एक्सटेंशन लेक्चरर से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शन कारियों को वहां धरने से मना किया। इसके बाद प्रशासन के आलाअधिकारियों से बात। जिसके बाद एक्सटेंशन लेक्चरर को मंगलवार सुबह 11 बजे चिफ प्रिंसिपल सेके्रटरी से मिलने का समय दिया गया। उसके बाद एक्सटेंशन लेक्चरर धरने से उठे।
विज्ञापन


-एक्सटेंशन लेक्चरर की मुख्य मांगें

-समय-समय पर हरियाणा सरकार द्वारा नियम निर्धारण को लेकर उनके आधार पर कई वर्षों तक इंग्लैंज लेक्चरर्स के पद को उनकी अंतिम तिथि से अलग पद (मंजूरी पद) माना जाए और नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हरियाणा के सरकारी आश्रम में अतिथि शिक्षकों को नियमित शिक्षक के पद पर ही नामांकित प्रोफेसर के समान पद, वेतनमान एवं विशिष्टता एवं अन्य सहायक अध्यापक के समान पद प्रदान किए जाते हैं। नवीनीकृत को मंजूरी दी गई।

-जनवरी 2016 से 27 जून 2019 तक का स्केच एरिया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed