फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police tightened its grip on vehicles covered with black film

Panchkula News: ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Wed, 03 Apr 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police tightened its grip on vehicles covered with black film
पंचकूला। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने जिले में ब्लैक फिल्म लगाकर कार चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस अभियान के बारे में डीसीपी मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि राज्यभर में 1 से लेकर 7 अप्रैल तक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के लिए जिले में 20 विशेष नाके लगाए गए हैं। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ब्लैक फिल्म का प्रयोग कर रहे वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है। अब चलाए गए अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस, थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को भी आदेश दिए गए हैं। अगर कोई भी वाहन चालक गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed