{"_id":"67bcd12b7530089283009719","slug":"police-reunited-the-child-with-the-family-in-three-hours-panchkula-news-c-87-1-pk11006-119947-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन घंटे में पुलिस ने बच्चे को परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन घंटे में पुलिस ने बच्चे को परिवार से मिलाया
Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सेक्टर-7 पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-7 पुलिस ने गुम हुए 12 वर्षीय बच्चे को तीन घंटे में परिवार से मिलाया। रविवार को बच्चे के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा अमरावती क्षेत्र से शाम 6 बजे को खो गया है। इस आधार पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। शहर के अन्य थानों और चौकियों की मदद से बच्चे को रात नौ बजे तक सही सलामत ढूंढ लिया गया।
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर पूरे शहर में गहन छानबीन की गई। खोजबीन के दौरान बच्चे को सेक्टर-2 माजरी चौक से बरामद कर लिया गया। इसके बार परिजनों को सूचित कर उन्हें सौंप दिया गया। खोए हुए बेटे को वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पंचकूला पुलिस का आभार जताया।