फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police registers zero FIR against assault on Punjabi couple in Himachal

Panchkula News: हिमाचल में पंजाबी दंपती के साथ मारपीट के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर

Sun, 16 Jun 2024 10:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police registers zero FIR against assault on Punjabi couple in Himachal
चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब के एनआरआई दंपती से हिमाचल में हुई मारपीट के मामले में अब अमृतसर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में आईपीसी की छह धाराओं 323, 341, 354, 506, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमृतसर के थाना रंजीत एवेन्यू में यह केस दर्ज किया गया है, जिसे हिमाचल में संबंधित थाने को भेजा जाएगा। इस मामले को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सीएम के हिमाचल को ईमेल भेजकर सख्त कार्रवाई की करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कपल के साथ मारपीट की गई और मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि जबरदस्ती घटना का बनाया गया वीडियों भी डिलीट करवाया गया है। धालीवाल ने मामले में कार्रवाई के साथ ही हिमाचल के सीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा है।
विज्ञापन

इससे पहले एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में रविवार को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मुलाकात की। मंत्री धालीवाल ने पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा सहायता का भरोसा दिया और कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धालीवाल ने कहा कि उन्होंने हिमाचल के डीजीपी से बात करने की कोशिश की, लेकिन बताया गया कि अभी वह राज्य से बाहर हैं। एक-दो दिन में वह हिमाचल के मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर उन्हें एफआईआर की कॉपी सौंपेंगे और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
विज्ञापन

धालीवाल ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। पंजाब से रोज हजारों लोग शिमला, मनाली, कसौली और डलहौजी आदि पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी पर्यटन पर ही काफी निर्भर है। ऐसी घटनाएं पर्यटकों के मन में डर और संदेह पैदा करेंगी, इसलिए हिमाचल सरकार को इस घटना पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने यह आरोप लगाया :
बीते शनिवार को पंजाब मूल के एक एनआरआई कंवलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके साथ हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव का भी आरोप लगाया। उन्होंने हिमाचल पुलिस पर भी घटना का वीडियो जबरदस्ती डिलीट करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित दंपती का अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंवलजीत सिंह स्पेन में 25 साल से रह रहे हैं। वह हाल ही में पंजाब लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्पेनिश पत्नी और रिश्तेदार के साथ दो दिन पहले डलहौजी घूमने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed