{"_id":"6abad4b564ced5631c0d77d9","slug":"police-personnel-demonstrated-fitness-and-discipline-during-the-general-parade-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141929-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जनरल परेड में पुलिसकर्मियों ने दिखाई फिटनेस और अनुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जनरल परेड में पुलिसकर्मियों ने दिखाई फिटनेस और अनुशासन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता मजबूत करने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन पंचकूला में जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के फिट पुलिस विजन के तहत हुई परेड में अधिकारियों और जवानों ने ड्रिल, मार्च पास्ट और सामूहिक दौड़ में हिस्सा लिया।
परेड कमांडर एसीपी सुरेंद्र सिंह ने परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों ने सटीक ड्रिल और अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद सामूहिक दौड़ में हिस्सा लेकर शारीरिक फिटनेस और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
परेड निरीक्षण के बाद एसीपी सुरेंद्र सिंह ने आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन और राइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने और वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि रात में वाहनों की दृश्यता बनी रहे और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
फील्ड ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ मिलनसार व्यवहार रखने पर भी जोर दिया गया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कहा कि नियमित जनरल परेड से पुलिसकर्मियों में अनुशासन, फिटनेस, टीम भावना और ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी मजबूत होती है। पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना है।