फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police personnel are sacrificing their lives under stress, demand for high power committee to investigate

Panchkula News: तनाव में पुलिस मुलाजिम दे रहे जान, जांच के लिए हाई पावर कमेटी की मांग

Thu, 21 Dec 2023 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police personnel are sacrificing their lives under stress, demand for high power committee to investigate
चंडीगढ़। पुलिस कर्मचारी की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर जनहित याचिका दाखिल करते हुए इस मामले में हाई पावर कमेटी गठित करने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और यूटी प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए आधिकारिक ड्यूटी के दौरान पुलिस मुलाजिमों में तनाव को लेकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

फगवाड़ा निवासी सुरिंदर मित्तल ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि बढ़ते तनाव के कारण पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के आत्महत्या के मामले लगातार बढ़़ते जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि 50 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुन रहे हैं। उदाहरण के तौर पर हाईकोर्ट के समक्ष एएसआई सतीश कुमार की आत्महत्या का मामला रखा गया जो होशियारपुर के हरियाना पुलिस स्टेशन में तैनात थे। याचिकाकर्ता के अनुसार संबंधित पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने मृतक पुलिसकर्मी को सभी के सामने बेइज्जत किया था और उसकी मां और बहन के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। वास्तविक कारण जानने के लिए राज्य पुलिस के पास लंबित ऐसे सभी आत्महत्या मामलों की स्वतंत्र रूप से जांच करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


याची ने अपील की कि मनोचिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले वरिष्ठ डाक्टरों और उच्चाधिकारियों की एक समिति गठित करने का निर्देश दिया जाए जो पुलिस बलों की कामकाजी परिस्थितियों में सुधार कर सके। इससे उनके कर्तव्य पालन का मार्ग आसान होगा और वो तनाव और अवसाद के कारण आत्महत्या जैसा मार्ग नहीं अपनाएंगे। साथ ही याचिकाकर्ता ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश देने की मांग की है कि वे पुलिस विभाग के बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने के लिए एक विशेष उच्चस्तरीय समिति का गठन करे। यह जांच की जाए कि क्या कहींं वरिष्ठ और कनिष्ठ अत्यधिक तनाव में काम तो नहीं कर रहे हैं, साथ ही सुधारों के सुझाव भी प्राप्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed