फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police on high alert... Three-layer barricading at borders, 24-hour surveillance underway to make Panchkula crime-free

Panchkula News: पुलिस हाई अलर्ट पर... पंचकूला को अपराध मुक्त बनाने केलिए सीमाओं पर थ्री-लेयर बैरिकेडिंग, 24 घंटे निगरानी शुरू

Sun, 26 Oct 2025 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police on high alert... Three-layer barricading at borders, 24-hour surveillance underway to make Panchkula crime-free
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डीजीपी ओपी सिंह के निर्देशों के अनुपालन में पंचकूला पुलिस ने इंटर-स्टेट बॉर्डर नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के नेतृत्व में पंचकूला से सटे पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर पांच इंटर-स्टेट नाके स्थापित किए गए हैं, जहां थ्री-लेयर बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल और चाैबीस सीसीटीवी कैमरा निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पंजाब बॉर्डर पर और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने हिमाचल बॉर्डर पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग जारी है और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले आपराधिक मानसिकता वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि लक्ष्य जिले को पूरी तरह अपराधमुक्त बनाना है। नशा तस्करी, चोरी या किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को जिले में प्रवेश करने से पहले 100 बार सोचना होगा।
विज्ञापन


हर नाके पर 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए प्रत्येक बॉर्डर नाके पर सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिससे किसी भी आपराधिक स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस कर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने के निर्देश दिए गए हैं ताकि रात में भी उनकी पहचान स्पष्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिकों से किराएदारों की वेरिफिकेशन की अपील

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने अधीन रह रहे किरायेदारों और बाहर से आने वाले कामगारों की पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और पुलिस वेरिफिकेशन से हम जिले में अपराधों को जड़ से खत्म कर सकते हैं। यह आपकी और समाज दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है।


पड़ोसी राज्यों की पुलिस से समन्वय

सभी सीमावर्ती थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तत्काल साझा की जाएगी ताकि अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंचकूला पुलिस की यह सख़्ती और सतर्कता यह स्पष्ट संदेश देती है कि यहां अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed