Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police officer testifies in Sidhu Moosewala murder case

Panchkula News: सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में पुलिस कर्मचारी की हुई गवाही

Sat, 27 Sep 2025 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 27 Sep 2025 05:57 PM IST
सार

मानसा में सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस कर्मचारी मनप्रीत सिंह की गवाही हुई। आरोपी दीपक मुंडी को अदालत में पेश किया गया। अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Police officer testifies in Sidhu Moosewala murder case

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मानसा। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में स्थानीय अदालत में एक पुलिस कर्मचारी की गवाही हुई है। इसके साथ ही आरोपी दीपक मुंडी को अदालत में पेश किया गया। सेहत ठीक न होने की वजह से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कोर्ट में नहीं पेश हो सके। अदालत द्वारा मामले में अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी। अदालत में सुनवाई के दौरान मूसेवाला कत्ल मामले में गवाही के लिए सिद्धू के पिता बलकौर सिंह की ओर से अदालत में अपनी गवाही देने के लिए पहुंचना था पर सेहत ठीक न होने के कारण उन्होंने अदालत में अपनी अर्जी लगाई थी।
सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले के एडवोकेट एडवोकेट सतिंदर पाल सिंह मित्तल ने बताया कि पुलिस कर्मचारी मनप्रीत सिंह की अहम गवाही हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपित दीपक मुंडी को अदालत में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि बेशक अदालत द्वारा सिद्धू मूसेवाला को कत्ल मामले में नामजद शूटरों को पेश होने के आदेश जारी किए गए थे पर आज मूसेवाला के पिता की सेहत ठीक न होने के चलते इन शूटरों को पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में नामजद आरोपितों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई है। अदालत में 17 अक्तूबर 2025 को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। बता दे कि 29 मई 2022 की शाम को गांव जवाहरके में शूटरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 31 आरोपियों को नामजद किया था। जिनमें चार अरोपियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed