{"_id":"6920d350c50c4172e308a889","slug":"police-made-a-master-plan-to-stop-illegal-mining-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129788-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध माइनिंग रोकने के लिए पुलिस ने बनाया मास्टरप्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध माइनिंग रोकने के लिए पुलिस ने बनाया मास्टरप्लान
विज्ञापन
पांच नाके लगाए, इनकी गतिविधियों को रोकने के लिए रियल-टाइम कैमरा मॉनिटरिंग शुरू होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में अवैध माइनिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज की अध्यक्षता में सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, माइनिंग विभाग और आरटीए के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अवैध खनन पर कड़ी निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के लिए विस्तृत मास्टरप्लान तैयार किया गया। बैठक में बताया गया कि अवैध खनन रोकने के लिए पांच नाके लगाए हैं। साथ ही इनकी गतिविधियों को रोकने के लिए रियल-टाइम कैमरा मॉनिटरिंग शुरू होगी बीती रात से ही अभियान शुरू हो चुका है और पुलिस एवं प्रशासन लगातार फील्ड में मौजूद हैं। अवैध माइनिंग में शामिल व्यक्तियों, वाहन मालिकों और गैंग संचालकों पर कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य निर्णय और कार्रवाई
जिले में पांच विशेष नाके स्थापित किए गए हैं, जिनकी गतिविधियों पर रियल-टाइम कैमरा मॉनिटरिंग होगी।
ई-रवाना प्रणाली के तहत एक रसीद पर केवल एक वाहन ही खनन क्षेत्र में प्रवेश कर सकेगा।
अवैध माइनिंग रोकने के लिए फ्लाइंग स्कॉवाड गठित किया गया, जिसकी अगुवाई एसीपी और एसडीएम करेंगे। ये टीमें पिंजौर, कालका, रायपुररानी और चंडीमंदिर क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी।
निगरानी दल में दो इंस्पेक्टर-रैंक के पुलिस अधिकारी और माइनिंग विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
संवेदनशील इलाकों में कमांडो यूनिट की ड्यूटी भी लगाई गई।
नियमित निरीक्षण के लिए गैर-सरकारी वाहनों का उपयोग किया जाएगा ताकि किसी को पुलिस की मौजूदगी का पता न चले।
माइनिंग परमिशन रद्द होगी
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी भी साइट पर अनुमति से अधिक खनन पाए जाने पर माइनिंग परमिशन तुरंत रद्द कर दी जाएगी। इसके लिए इंफोर्समेंट विभाग की विशेष टीम को 24 घंटे निगरानी में रहेगी। थाना प्रभारी और तहसीलदार की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी और पुलिस कमिश्नर प्रतिदिन रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।