{"_id":"64c12cd4a2fad324ca059ea9","slug":"police-launched-checking-campaign-in-three-districts-79-arrested-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-199273-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस ने तीन जिलों में चलाया चेकिंग अभियान, 79 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस ने तीन जिलों में चलाया चेकिंग अभियान, 79 गिरफ्तार
विज्ञापन
नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर तीसरे दिन भी पुलिस ने कसा शिंकजा
68500 रुपये ड्रग मनी, 128 ग्राम हेरोइन व 115 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/मोगा/फरीदकोट। पंजाब को नशा मुक्त बनाने, नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने तीसरे दिन बुधवार को फरीदकोट रेंज के अधीन आने वाले तीन जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 66 केस दर्ज करने के साथ ही 79 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पुलिस ने 68500 रुपये ड्रग मनी, 128 ग्राम हेरोइन, 115 किलोग्राम चूरापोस्त, 2560 नशीली गोलियां और भारी मात्रा में अवैध शराब और लाहन (शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कच्चा माल) भी बरामद किया है। मुक्तसर पुलिस ने सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक अभियान चलाया गया।
वहीं, फरीदकोट और मोगा पुलिस ने दिन में छापे मारे। यह ऑपरेशन डीआईजी फरीदकोट रेंज अजय मलूजा की निगरानी में चलाया गया और एसएसपी को पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच इस ऑपरेशन की योजना बनाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने तीन पीओ को भी गिरफ्तार किया है। 293 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब हरमनबीर सिंह गिल और एसएसपी मोगा जे एलानचेजियन की देखरेख में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों के मजबूत बल ने अपने-अपने जिलों में अभियान चलाया।
दो गांवों में लोगों ने नशों से दूर रहने की शपथ ली
पुलिस का दावा है कि नशों के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई के परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं। जिला श्री मुक्तसर साहिब के दो कुख्यात क्षेत्रों जिनमें गांव मिड्डा और मलोट के मोहल्ला छजघर के निवासियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली है। दोनों क्षेत्र हेरोइन, नशीली गोलियों आदि सहित विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों की तस्करी और उपयोग के लिए काफी प्रिय हैं।