{"_id":"67e6faf2239c4c4e4d0288c7","slug":"police-is-stopping-the-drivers-and-making-them-pay-the-challan-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120934-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वाहन चालकों को रोककर पुलिस भरवा रही चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वाहन चालकों को रोककर पुलिस भरवा रही चालान
विज्ञापन
अभियान के तहत मौके पर आनलाइन जमा करवा करवाया जा रहा पेंडिंग चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सूरजपुर ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार अभियान में शामिल हैं। वह वाहन चालकों को रोककर जांच कर रहे हैं कि उनका कोई चालान पेंडिंग तो नहीं है। इस अभियान के दौरान, यदि किसी वाहन चालक का चालान लंबित पाया जाता है, तो मौके पर ही आनलाइन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है।
एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन चालकों को से पेटीएम और अन्य डिजिटल भुगतान के जरिये चालान भरवा रही है। इससे चालान निपटाने की प्रक्रिया सरल और त्वरित हो रही है। डीसीपी ट्रैफिक मुकेश मल्होत्रा ने पंचकूला ट्रैफिक पुलिस टीम को इस अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और इससे यातायात नियमों के उल्लंघन में कमी आने की उम्मीद है।