फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police handed over a mentally challenged 10-year-old girl, who was wandering around abandoned, to her family

Panchkula News: लावारिस हालत में घूम रही मानसिक रूप से कमजोर 10 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Mon, 04 Aug 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police handed over a mentally challenged 10-year-old girl, who was wandering around abandoned, to her family
पंचकूला। मनसा देवी थाना क्षेत्र में पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास शनिवार शाम एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र नैन की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और बच्ची से घर के बारे में जानकारी ली। बच्ची मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी और अपने घर का पता भी नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन



बच्ची से बातचीत में जब कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली तो सब इंस्पेक्टर प्रदीप और महिला सिपाही पूनम ने बच्ची से इशारों और इधर-उधर की बातों के आधार पर उसके घर का पता लगाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की जिससे पता चला कि मनीमाजरा थाना में उसी बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तकनीकी सहायता से बच्ची की पहचान सुनिश्चित की गई और रात करीब 10 बजे उसे मनीमाजरा थाना लाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और शनिवार सुबह 11 बजे अचानक घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed